फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सीआईबी ने छापेमारी कर दुकान संचालक को किया गिरफ्तार

सीआईबी ने छापेमारी कर दुकान संचालक को किया गिरफ्तार

Thu, 14 Feb 2019 11:19 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
सीआईबी ने छापेमारी कर दुकान संचालक को किया गिरफ्तार
टिकट दलाल के साथ सीआईबी टीम - फोटो : अमर उजाला
देवरिया/भटनी। सदर रेलवे स्टेशन के करीब से गुरुवार को सीआईबी और आरपीएफ ने दुकान में छापेमारी कर संचालक को गिरफ्तार किया। टीम ने दुकान से अधिक संख्या में रेल टिकट बरामद किया। आरोपी के विरुद्ध आरपीएफ में केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीआईबी ने मुखबिर की सूचना के आधार पर सदर रेलवे स्टेशन के बाहर चौरसिया ट्रैवेल्स पर छापामारी की। टीम ने दुकान संचालक चंदन चौरसिया निवासी गदपुरवा, कोतवाली को पांच तत्काल, चार सामान्य ई-टिकट और सैकड़ों पुराने टिकटों के साथ गिरफ्तार किया। दुकान पर लगातार फर्जी आईडी बनाकर टिकट बनाने और बेचने की सूचना मिल रही थी। दुकान से टिकट बनाने में प्रयुक्त लैपटॉप, कंप्यूटर सेट, प्रिंटर, करीब 23000 रुपये आदि जब्त कर लिया गया। इस दुकान से अभी तक 700 से ज्यादा ई-टिकट का डिटेल्स मिले। इसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये है। पकड़े गए टिकट दलाल ने बताया कि वह पांच साल से फर्जी नाम-पता से आईआरसीटी की आईडी बनाकर प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर एनएमएस की मदद से टिकट बनाता है। जरूरतमंदों को 500-600 रुपये ज्यादा लाभ लेकर टिकट बेचता है। इसके पूर्व भी देवरिया पोस्ट पर दर्ज टिकट दलाली के मामले में वह वांछित था और जमानत पर है। इस बाबत सीआईबी प्रभारी संजय राय ने बताया कि पूछताछ में अन्य टिकट दलालों के नाम सामने आए हैं। उनके विरुद्ध जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed