{"_id":"5c153291bdec2255451971d8","slug":"121544893073-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुकर्म का आरोपी गिरफ्तार, जेल गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवरिया। पांच वर्षीय बालक से कुकर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर पुलिस ने उसे न्यायालय के लिए चालान कर दिया। वहां से वह जेल भेज दिया गया। रुद्रपुर इलाके के एक गांव की रहने वाली महिला अपने दो बच्चों के साथ बृहस्पतिवार की रात को सोंदा स्थित एक मैरेज हाल में शादी समारोह में शामिल होने आई थी। एक पिकअप चालक ने उसके पांच साल के बच्चे से कुकर्म किया और छोड़कर भाग गया। बच्चे के बताने पर मां ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए बच्चे का उपचार कराया। अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ कुकर्म का केस दर्ज किया था। मौके छोड़ी गई पिकअप से उसकी पहचान हो गया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी सुनील को भटवलिया से गिरफ्तार कर न्यायालय के लिए चालान कर दिया। वहां से वह जेल भेज दिया गया। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि कुकर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।