फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   डूबने से जुड़वा बहन और भाई की मौत

डूबने से जुड़वा बहन और भाई की मौत

Wed, 03 Oct 2018 10:25 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
डूबने से जुड़वा बहन और भाई की मौत
बिहार के दरौली में तीन बच्चों के डूबने से मौत के बाद जांच करती स्थानीय पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
लार। बिहार के सीमावर्ती थानाक्षेत्र दरौली के नौका टोला में जिउतिया पर मंगलवार की देर शाम नाला नदी में मां के साथ नहाते समय डूबे तीन भाई-बहनों का शव बुधवार की सुबह बरामद हुआ। स्लूइस गेट के पास तीनों के शव उतरा रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला को शाम को ही सुरक्षित निकाल लिया गया था। घटना से गांव में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

नौका टोला निवासी विनोद चौहान की पत्नी बबुवंती देवी (35) अपने तीन बच्चों के साथ मंगलवार की देर शाम जिउतिया पर्व पर पूजन के लिए नाला नदी किनारे गई थी। पूजन से पूर्व महिला नदी में नहाने लगी तो उसे देख साथ गए बेटा युवराज चौहान (6), जुड़वा बेटियां सोनम और अमृता (3) भी नदी में उतर गए। पानी गहरा होने से वह डूबने लगे। उन पर नजर पड़ते ही मां उन्हें बचाने के लिए बढ़ी तो खुद भी डूबने लगी। चीख-पुकार सुनकर नदी किनारे मौजूद लोग उन्हें बचाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद बबुवंती देवी को तो बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तीनों बच्चों का कहीं पता नहीं चला। बुधवार की सुबह मुखिया लाल बहादुर, सरपंच राजेंद्र यादव के नेतृत्व में फिर से बच्चों को ढूंढने की कोशिश शुरू हुई। कुछ ही देर बाद स्लूईस गेट के पास से तीनों के शव उतराते हुए मिले। थानाध्यक्ष जयनारायण राम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed