फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   प्लेटफार्म पर ढ़ोल नगाड़ा बजाने वाले कांग्रेसियों पर केस दर्ज

प्लेटफार्म पर ढ़ोल नगाड़ा बजाने वाले कांग्रेसियों पर केस दर्ज

Thu, 24 May 2018 11:23 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
प्लेटफार्म पर ढ़ोल नगाड़ा बजाने वाले कांग्रेसियों पर केस दर्ज
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चन्द्र यादव के जिले में प्रथम आगमन पर सदर रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद्र यादव का प्लेटफार्म पर ढोल-नगाड़ा के साथ स्वागत करना कार्यकर्ताओं को महंगा पड़ गया। आरपीएफ ने यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी समेत सात नामजद और 200 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। इसको लेकर कांग्रेसियों में खलबली मची है।
विज्ञापन

वैशाली एक्सप्रेस से केशव चंद्र यादव को आना था। विलंब होने के कारण ट्रेन 3 बजे प्लेटफार्म-तीन पर पहुंची। दोपहर से प्लेटफार्म पर पहुंचे कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ा बजा रहे थे। इससे यात्रियों को असुविधा हो रही थी। आरपीएफ जवानों ने कई बार ढोल बजाने से मना किया, लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने। आरपीएफ ने यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी, प्रदेश के पूर्व सचिव रामजी गिरी, जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश, ऋषभ शुक्ला, सुयश मणि त्रिपाठी, निलेश मणि त्रिपाठी, अमूूल्य मणि त्रिपाठी और 200 अज्ञात लोगों पर रेलवे अधिनियम एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अभय कुमार राय ने बताया कि प्लेटफार्म पर ढोल-नगाड़ा बजाने से यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। मना करने के बावजूद लोग नहीं माने। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

..
जान बुझकर आरपीएफ ने की कार्रवाई
देवरिया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश ने कहा कि भाजपा के नेता कई बार आए और प्लेटफार्म पर ढोल-नगाड़ा बजा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके पूर्व भी कई पार्टी के लोगों ने इसी तरह से आने वाले अपने नेताओं का स्वागत किया। जान बुझकर कांग्रेस नेताओं पर आरपीएफ ने केस दर्ज किया है। इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्लेटफार्म पर विधायक दौड़ा चुके हैं घोड़ा
देवरिया। सपा सरकार में पथरदेवा विधानसभा से विधायक चुने जाने के बाद ट्रेन से आए थे। उनके स्वागत में देवरिया प्लेटफार्म पर घोड़ा लेकर कार्यकर्ता पहुंचे थे और सत्ता के हनक में सवार विधायक ने प्लेटाफार्म पर घोड़ा दौड़ाया था। इसमें भी आरपीएफ ने सपा विधायक समेत कई कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed