फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   12 injured in stone pelting and assault

पथराव और मारपीट में 12 लोग घायल

Fri, 20 Apr 2018 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Fri, 20 Apr 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
12 injured in stone pelting and assault
विवाद के बाद थाने में बैठे लोग। - फोटो : Amar Ujala
खुखुंदू। आपसी बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच हुए पथराव और मारपीट की घटना में 12 लोग घायल हो गए। घटना खखड़ी गांव में शुक्रवार को अपराह्न 2 बजे की है। घायलों का इलाज नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। पांच गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीआरबी टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंच कुछ घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन

खखड़ी के रामपुकार यादव और जंगबहादुर यादव के बीच काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा है। आरोप है कि शुक्रवार को रामपुकार के पक्ष के मदन यादव दो पहिया वाहन से कहीं जा रहे थे। इसी बीच जंगबहादुर यादव के घर आए रिश्तेदार धर्मेंद्र उनके आगे-पीछे बाइक लहराने लगा। इस बात पर  दोनों पक्षों में तकरार होने लगा। देखते देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। मारपीट के दौरान करीब आधे घंटे तक पथराव भी हुआ। गांववालों की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख दोनों पक्ष इधर-उधर भागे, तब मामला शांत हुआ। पीआरबी टीम और स्थानीय पुलिस के सहयोग से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मारपीट की घटना में एक तरफ से रामपुकार यादव, ऋषिकेश ,मुकेश, मदन, अरुण, गिरधारी, उपेंद्र, दूसरे पक्ष से जंगबहादुर यादव, दुर्गेश, धर्मेंद्र सहित 12 लोग घायल हो गए। इंस्पेक्टर मृत्युंजय पाठक ने बताया कि आपसी बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। डॉक्टरी रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed