फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   आम तोड़ने पेड़ पर चढ़े बालक की करंट से मौत

आम तोड़ने पेड़ पर चढ़े बालक की करंट से मौत

Wed, 01 May 2019 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
आम तोड़ने पेड़ पर चढ़े बालक की करंट से मौत
आम के पेड़ पर घंटों तक गोलू का शव टंगा रहा। - फोटो : अमर उजाला
लार। आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़े दस वर्षीय बालक की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घंटों उसका शव पेड़ के सहारे तार से चिपक रहा। देर शाम टहलने गए युवकों की नजर पड़ी तो किसी तरह शव को नीचे उतरा गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के कुंइचवर गांव निवासी नंदू नट का दस वर्षीय बेटा गोलू बुधवार की दोपहर में रामजानकी मार्ग के समीप खेल रहा था। खेल के दौरान वह आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। इसी दौरान पेड़ से सटकर गुजरे 11 हजार वोल्ट तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दिन भर लोगों को इसकी भनक नहीं लगी। देर शाम तक बालक का शव पेड़ की टहनी से लटका रहा। शाम को सड़क पर दौड़ने निकले युवकों ने बालक का शव देखा तो शोर मचाने लगे। शोर सुन कर आसपास के लोग दौड़ पड़े। आनन-फानन में शव को नीचे उतारा गया। घटना की जानकारी पाकर परिजन भी पहुंच गए। गोलू का शव देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। एसओ विजय सिंह गौर ने बताया कि शव को पोस्टर्माएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed