फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   केडी सिंह और मुलायम यादव की भी बदलेगी जेल

केडी सिंह और मुलायम यादव की भी बदलेगी जेल

Fri, 04 Jan 2019 10:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
केडी सिंह और मुलायम यादव की भी बदलेगी जेल
- जिला प्रशासन के जेल बदलने के पत्र पर शासन ने दी सहमति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। अतीक अहमद के बाद देवरिया जेल में बंद दो अन्य बदमाशों के भी जेल बदलने की संस्तुति मिल गई है। माफिया केडी सिंह और मुलायम यादव को दूसरे जेल में भेजा जाएगा। शासन का पत्र आने के बाद जेल प्रशासन इसकी कवायद में जुट गया है।

लखनऊ के रियल एस्टेट कारोबारी मोहित जायसवाल को जेल में लाकर पिटाई और गुर्गों के नाम प्रापर्टी कराने का मामला सुर्खियों में आने के बाद शासन ने अतीक अहमद को बरेली जेल शिफ्ट कर दिया है। जेल की सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने यहां बंद 10 अन्य बदमाशों की भी जेल बदलने के लिए पत्राचार किया था। शुक्रवार को शासन ने दो बदमाशों के जेल बदलने की सहमति दे दी है। इसमें माफिया केडी सिंह को फतेहगढ़ और मुलायम यादव को हाई सिक्योरिटी बरेली जेल भेजे जाने की तैयारी है। केडी सिंह जौनपुर का निवासी है, जबकि मुलायम यादव प्रतापगढ़ का। दोनों लंबे समय से जिला जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed