फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दिल्ली एसटीएफ ने एक प्रबंधक को उठाया

दिल्ली एसटीएफ ने एक प्रबंधक को उठाया

Sun, 23 Dec 2018 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली एसटीएफ ने एक प्रबंधक को उठाया
दिल्ली एसटीएफ ने एक प्रबंधक को उठाया
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने के मामले में पूछताछ होने की जताई जा रही संभावना
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। दिल्ली एसटीएफ की टीम ने जिले में डेरा डाला है। एक प्रबंधक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। उन्हें किस मामले में उठाया गया है यह स्पष्ट नहीं है। प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने के संबंध में पूछताछ होेने की संभावना जताई जा रही है।

एसटीएफ यहां शहर के स्टेशन रोड स्थित होटल में रुकी है। मगहरा इलाके के एक प्रबंधक को टीम के सदस्यों ने रविवार को पहुंचकर हिरासत में ले लिया। टीम के सदस्य सादे वेश में थे। जानकारी होने पर प्रबंधक के परिवारवालों ने किसी अनहोनी की आशंका में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने प्रबंधक की खोजबीन की तो मामले की जानकारी हुई। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद जांच करने होटल पहुंचे। एसटीएफ जवानों ने प्रबंधक के हिरासत में लेने के अलावा उनको कोई जानकारी देने से मना कर दिया है। एटीएफ ने उन्हें बताया कि पूरे मामले की जानकारी एसपी को दी गई है। आशंका जाहिर की जा रही है कि एसटीएफ प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने वालेे गिरोह से संबंधित मामले की जांच में जुटी है। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद ने बताया कि दिल्ली एसटीएफ ने एक प्रबंधक को किसी मामले में हिरासत में लिया है। मामला क्या हैं, इस बात की जानकारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed