फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   जमीन विवाद में माकपा नेता को पीटा, हालत गंभीर

जमीन विवाद में माकपा नेता को पीटा, हालत गंभीर

Tue, 31 Jul 2018 10:46 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
जमीन विवाद में माकपा नेता को पीटा, हालत गंभीर
जमीन के विवाद में माकपा नेता को पीटा, हालत गंभीर
विज्ञापन

- जिला अस्पताल में भर्ती, मौके पर पहुंची थी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
सलेमपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के धनौतीलाल गांव में जमीन विवाद को लेकर एक माकपा नेता की पिटाई कर दी। घायलावस्था में उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

कोतवाली थाना क्षेत्र के धनौतीलाला में गांव के राजनाथ गोंड़ माकपा के कार्यकर्ता हैं। उनकी पुस्तैनी जमीन पर बगल के एक व्यक्ति ने अवैध कब्जा कर लिया है। इसको लेकर वह कई बार तहसील दिवस व पुलिस से शिकायत कर चुके हैं। तहसील में धरना के दौरान भी माकपा कार्यकर्ताओं ने इस मामले को उठाया था। बावजूद मामला हल नही हुआ। मंगलवार को विरोधी पक्ष द्वारा निर्माण किया जा रहा था। माकपा नेता ने इसकी शिकायत डायल 100 पर की। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने निर्माण कार्य को रोकवा दिया। पुलिस के जाने के बाद 66 वर्षीय माकपा नेता राजनाथ गोंड़ की लाठी डण्डे से पिटाई करने लगे। दुबारा डायल 100 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों की मदद से घायल माकपा नेता को सीएचसी पहुंचाया। इसकी जानकारी होते ही माकपा नेता सतीश कुमार व प्रेमचंद यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता सीएचसी पहुंचे। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद माकपा नेता की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।कोतवाल विजय सिंह गौर ने कहा कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed