{"_id":"5b58ac3b4f1c1b48748b6ecc","slug":"11532537915-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के प्रतिष्ठान पर धमकी सेल टैक्स की एसआईवी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी के प्रतिष्ठान पर धमकी सेल टैक्स की एसआईवी
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
chapa
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। वाणिज्य कर विभाग की टीम बुधवार को शहर के बड़े व्यापारी के प्रतिष्ठान पर पहुंची और ढाई घंटे तक व्यापार से जुड़े रिकार्ड खंगाले। कुछ कागजात लेकर टीम देर शाम लौट गई।
सेल्स टैक्स विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर रामाश्रय सोनकर के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) की टीम अपराह्न करीब तीन बजे विजय टाकिज रोड स्थित हरेंद्र जायसवाल के प्रतिष्ठान पर पहुंची। उनकी शहर में बिल्डिंग मैटेरियल, ऑटो मोबाइल्स, स्कूल सहित कई प्रतिष्ठान हैं। टीम के पहुंचने से हर कोई सकते में आ गया। अफसरों ने ऑफिस में पहुंचकर व्यापार से जुड़े सभी रिकार्ड तलब किए। सूत्रों के मुताबिक टीम को आशंका थी कि टैक्स भुगतान में अनियमितता बरती गई है। करीब ढाई घंटे तक छानबीन के बाद टीम कुछ रिकार्ड लेकर जिला पंचायत स्थित सेल टैक्स कार्यालय पहुंची। यहां प्रभारी डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार सहित अन्य अफसरों से मिलकर कार्यालय के कामकाज का निरीक्षण किया।
इस बाबत व्यापारी हरेंद्र जायसवाल ने बताया कि सेल्स टैक्स की रुटीन जांच थी। उन्हें जांच में पूरा सहयोग किया गया है। हालांकि सेल्स टैक्स टीम की जांच को लेकर शहर में अफवाहों का बाजार गर्म रहा। लोग इसे आयकर की जांच बताते रहे। इससे अन्य व्यापारियों में भी हड़कंप रहा।