फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   गिरफ्तारी

गिरफ्तारी

Mon, 11 Mar 2019 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तारी
ट्रेनों में चोरी करने वाले गैंग का सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

38200 रुपये बरामद, पूछताछ में कई घटनाएं स्वीकारी
गैंग के कई सदस्यों के नाम भी बताए
अमर उजाला ब्यूरो
खड्डा। जीआरपी ने ट्रेनों में चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पकड़े गए सदस्य के पास से नकदी आदि बरामद हुई है। उसने गैंग से जुडे़ कई सदस्यों के नाम भी बताया है।
जीआरपी पनियहवा के चौकी इंचार्ज उपेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेनों में चोरी करने वाले गैंग के सदस्य को गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खंड से रविवार को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। उसके पास से चोरी के के 38200 रुपये बरामद हुए। उसकी पहचान मोहम्मद इदू पुत्र सगीर अहमद निवासी फुलवारी शरीफ थाना फुलवारी जनपद पटना बिहार के रूप में हुई।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने 22 सितंबर 2018 को आनंद विहार मुजफ्फरपुर गरीब रथ एक्सप्रेस से एक अन्य साथी के साथ ट्रॉली बैग चोरी की बात स्वीकार की। उसमें जेवरात व नकदी थी। 16 जनवरी 2019 को सप्त क्रांति एक्सप्रेस से महिला का पर्स चुराने की बात बताई। पूछताछ में गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी रेल खंड समेत बिहार झारखंड एवं पश्चिम बंगाल में ट्रेनों में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पूछताछ में अपने गैंग से जुडे कुछ अन्य सदस्यों का नाम बताया है। जिनकी गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed