फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अमरेश की बेगुनाही की गुहार लेकर पहुंची मां-भाभी समेत तीन हिरासत में

अमरेश की बेगुनाही की गुहार लेकर पहुंची मां-भाभी समेत तीन हिरासत में

Tue, 15 May 2018 10:58 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
अमरेश की बेगुनाही की गुहार लेकर पहुंची मां-भाभी समेत तीन हिरासत में
हिररििसत में महिललििएं - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
देवरिया। हत्यारोपी की बेगुनाही की फरियाद लेकर डीएम और एसपी से मिलने पहुंची मां,-बहन और भाभी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। महिला पुलिस की अभिरक्षा में तीनों को कोतवाली ले जाया गया। फरियाद लेकर पहुंची महिलाओं को हिरासत में लेने से लोग अवाक रहे। बाद में तीनों को छोड़ दिया गया।

सदर कोतवाली क्षेत्र के अहिल्यापुर गांव निवासी अमित मिश्र की 16 मार्च को हरैया गांव के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता ने तीन नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया। पुलिस ने नामजद आरोपी अजय मिश्र, बृजेश यादव, अमित रंजन मिश्र उर्फ मोनू और पंकज तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने घटना में मईल थाना क्षेत्र के एक ग्राम प्रधान और अमरेश को भी आरोपी बनाया। इसके बाद से दोनों फरार चल रहे हैं। अमरेश क्रिकेट खिलाड़ी है। उसकी मां देवंती देवी, बहन कैलाशी और भाभी शीला मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचीं। यहां डीएम सुजीत कुमार को प्रार्थना पत्र देकर अमित मिश्र हत्याकांड में अमरेश को फंसाने का आरोप लगाया। पास में बैठे एसपी रोहन पी कनय ने महिला से पूछा कि तुम हत्या आरोपी अमरेश की मां हो। एसपी के निर्देश पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। महिला पुलिस की अभिरक्षा में तीनों को कोतवाली लाया गया। महिला थाना की प्रभारी शोभा सिंह सोलंकी ने तीनों महिलाओं से हत्या के आरोपी अमरेश के बारे में पूछताछ की। इसके बाद शाम को तीनों को छोड़ दिया। सदर कोतवाल प्रभातेष श्रीवास्तव का कहना है कि अमरेश की मां और परिवार की महिला सदस्य सदर में तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में आईं थीं। एसपी के निर्देश पर तीनों को कोतवाली ले जाकर महिला थाना की प्रभारी ने बयान दर्ज किया है। इसके बाद तीनों को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed