फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अवैध निर्माण के विवाद को लेकर मारपीट, हवाई फायरिंग

अवैध निर्माण के विवाद को लेकर मारपीट, हवाई फायरिंग

Sat, 06 Jan 2018 11:05 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
अवैध निर्माण के विवाद को लेकर मारपीट, हवाई फायरिंग
भाटपाररानी के बनकटा थाना में मारपीट के बाद जाम लगाए लोग। - फोटो : अमर उजाला
प्रतापपुर। बनकटा थाने के रामपुर-प्रतापपुर बाजार में शनिवार सुबह आठ बजे एक दबंग परिवार दूसरे की भूमि पर निर्माण के लिए नींव खोदवा रहे थे। दूसरे पक्ष ने रोका तो विवाद हो गया। दबंगों ने एक व्यक्ति को बांधकर पिटाई कर दी। जब बाजार के लोग पहुंचे तो दबंगों ने अवैध असलहे से हवाई फायरिंग शुरू कर दी। यह सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स के साथ एसडीएम और सीओ पहुंचे। बाजार के लोगों ने दुकानें बंद कर सड़क जाम कर दिया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। दोषियों की गिरफ्तारी और कब्जा हटाने पर पांच घंटे के बाद जाम खत्म हुआ।
विज्ञापन

रामपुर प्रतापपुर बाजार में एक दबंग परिवार पिछले कई वर्षों से बाजार के आधा दर्जन दुकानदारों के सामने कब्जा कर रखा है। इसके लिए बाजार के लोगों ने कई बार स्थानीय प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक गुहार लगा कर थक चुके हैं। दबंगों ने सुबह आठ बजे के करीब ग्राम चकरवा टोले के निवासी कमलेश सिंह की भूमि पर अवैध निर्माण के लिए नींव की खुदाई करने लगे। गांव के ही एक युवक मुन्ना यादव के पूछने पर उसे घर में ले जाकर बांधकर पीटने लगे। यह देखकर बाजार के लोग दुकानें बंद कर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर बनकटा पुलिस सहित सर्किल के कई थानों की फोर्स के साथ सीओ व एसडीएम भी पहुंच गए। प्रशासन को देखकर बाजार के लोग विरोध में नारेबाजी करते हुए फैक्ट्री रोड और मैरवा रोड जामकर धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे दुकानदारों में मनोज सिंह, दिलीप दूबे, मुन्ना गुप्ता, अनवर, संपत साहनी, उमा राजभर, राजू गुप्ता, राकेश, मुनीब, जोगिंदर, संजीव आदि ने बताया कि दबंगों ने उनकी दुकानों के सामने अवैध रूप से कब्जा कर सामान रख लिया है। अब वे उस पर निर्माण कार्य कर रहे हैं। एसडीएम संदीप यादव ने बताया कि चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है और अतिक्रमण भी हटवा दिया गया है। पुलिस मौके पर मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed