{"_id":"59ce7b8c4f1c1bae538b4f9b","slug":"11506704268-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखा का जखीरा बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटाखा का जखीरा बरामद
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। पुलिस ने सदर कोतवाली के सामने एक दुकान से करीब भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए है। कारोबार में लगे दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनकी निशानदेही पर एक गांव में एक मकान में भी छापामारी की गई। वहां से भी भारी मात्रा में पटाखे मिले। पुलिस ने मकान को सील कर दिया है। दोनो जगहों से बरामद पटाखे की कीमत 45 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
नियम-कानून की धज्जियां उड़ाते हुए दीपावली पर मुनाफा कमाने के लिए जिले में पटाखों को अवैध ढंग से स्टोर करने का काम शुरू हो गया है। इसका खुलासा कोतवाली के पूरब गेट के सामने एक मकान में 45 लाख रुपये से अधिक के पटाखे बरामद होने पर हुआ। शुक्रवार दोपहर एक व्यक्ति ने इसकी शिकायत की। इसके बाद एसडीएम सदर राकेश सिंह, सीओ सिटी संदीप सिंह और कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव दल बल के साथ मोतीलाल रोड में पहुंचे। कोतवाली के पूरब गेट के सामने और घनी आबादी के बीच एक मकान के कमरों में तलाशी ली गई तो गत्ते के कई कार्टून रखे मिले। पुलिस ने इन्हें खोल कर देखा तो इसमें पटाखे भरे पड़े थे। पुलिस ने यहां मौजूद दो कारोबारियों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि पोखरभिंडा गांव में एक मकान से पटाखे लाए गए हैं। इसके बाद टीम उस मकान पर पहुंची। मकान की तलाशी में 43 लाख रुपये से अधिक के पटाखे यहां रखे मिले। पुसिल ने इस मकान और मोतीलाल रोड की दुकान को सील कर दिया है। सदर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव का कहना है कि दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले के जड़ तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
इनसेट में-
एलआईयू और पुलिस का नेटवर्क ध्वस्त
अवैध और खतरनाक ढंग से इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे रखे जाने के बावजूद पुलिस और एलआईयू को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। इससे पूर्व रामपुर कारखाना इलाके के नौतन हथियागढ़ में भी पटाखे पकड़े गए थे। वहां रामपुर कारखाना, तरकुलवा और बघौचघाट पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की थी।