फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सिंचाई के विवाद में की फायरिंग, धमकी देते हुए भागे

सिंचाई के विवाद में की फायरिंग, धमकी देते हुए भागे

Wed, 14 Nov 2018 10:31 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
सिंचाई के विवाद में की फायरिंग, धमकी देते हुए भागे
Gun
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के बरनई गांव में खेत की सिंचाई को लेकर विवाद में एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। संयोग है कि कोई जख्मी नहीं हुआ। किसान ने भाग कर जान बचाई। ग्रामीणों के पीछा करने पर आरोपी एक स्कूल में छिप गए। वहां से भी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बरनई निवासी रामाशीष यादव गांव के ही हरदेव मल्ल का खेत बटाई पर बोते हैं। हरदेव और उनके पट्टीदार के खेत में पानी चलाने के लिए एक ही बोरिंग है। रामाशीष का आरोप है कि वह उसी बोरिंग से बुधवार को खेत में सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के दस से 12 लोगों ने पहुंचकर विरोध किया और जबरन पंपिंग सेट हटाते हुए गाली-गलौज की। उन्होंने धमकी देते हुए असलहे से फायर कर दिया। जिससे रामाशीष शोर मचाते हुए वहां से भागने लगा। शोर-गुल सुनकर ग्रामीण खेत की ओर दौड़े। उन्हें आता देख बदमाश फायरिंग करते हुए भागकर गांव के ही एक इंटर कॉलेज परिसर में छिप गए। यहां से भी कई राउंड फायरिंग की गई। ग्रामीणों के पीछे हटने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। दिनदहाड़े गांव में फायरिंग की घटना से ग्रामीण दहशत में है। इस संबंध में इंस्पेक्टर अजय कुमार ओझा ने कहा कि फायरिंग की घटना संज्ञान में है। मौके पर खुद गया था, तब तक आरोपी फरार हो गए थे। तहरीर मिली है, मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घटना में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed