फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बसंतपुर में फेरीवालों के डेरे में चोरी

बसंतपुर में फेरीवालों के डेरे में चोरी

Tue, 02 Oct 2018 10:36 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
बसंतपुर में फेरीवालों के डेरे में चोरी
बसंतपुर में फेरीवालों के डेरे में चोरी
विज्ञापन


हिरासत में लिए गए युवक के जरिए बरामद बाइक
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। रामपुर कारखाना के एक गांव में फेरी लगाने वालों के डेरे में सोमवार की रात चोरी हो गई। पकड़े गए एक आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गई बाइक बरामद कर ली है। नकदी और अन्य सामान की तलाश की जा रही है।
क्षेत्र के बसंतपुर चौराहे पर किराए का कमरा लेकर एक फेरी वालों की टीम रहती है। वह मूल रूप से सीतापुर के रहने वाले हैं। वह बाइक और साइकिल से गांवों में घूमकर सामान बेचते हैं। सोमवार की रात भोजन करने के बाद सोने के लिए सभी लोग छत पर चले गए। सुबह नीचे उतरने के बाद देखा कि कमरे का ताला खुला था। बरामदे में खड़ी एक बाइक और अंदर रखा 40 हजार नकदी और तीन मोबाइल भी गायब है। रेहान ने डायल 100 को फोन कर सूचना दी। गांव के दो युवकों पर शक जताते हुए पुलिस को उसने नामजद तहरीर दी। पुलिस ने उसमें से एक युवक को उसके घर से दबोच लिया और पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर महुआडीह चौकी क्षेत्र के हरैया बसंतपुर गांव के एक व्यक्ति के घर से बाइक बरामद हो गई। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है। अभी रुपये और मोबाइल बरामद नहीं हुए हैं। इंस्पेक्टर अजय ओझा ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है। एक आरोपी को पकड़ लिया गया है, दूसरे की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन


हरिनगर प्राथमिक स्कूल में चोरी
देवरिया। रामपुर कारखाना क्षेत्र के रामपुर गौनरिया के हरिनगर प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी हो गई है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक पारसनाथ ने बताया कि रात को किसी समय चोर विद्यालय का ताला तोड़कर एक पंखा, सोलर पैनल, गैस सिलेंडर, बर्तन और राशन चुरा ले गए। सोमवार की सुबह विद्यालय पहुंचने पर इस बात की जानकारी हुई। प्रधान धर्मेंद्र यादव का कहना है कि शाम होते ही विद्यालय में अराजकतत्वों का जमावड़ा लग जाता है। पहले ही इस बात की नामजद तहरीर थाने पर दी गई है, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। प्रधानाध्यापक ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed