{"_id":"5bb25340867a557ecb2ec0d2","slug":"111538413376-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
Updated Mon, 01 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
Accident
गौरी बाजार। गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर मझना नाला पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना सोमवार की सुबह की है। मरने वाला युवक कुशीनगर जिले का निवासी था। वह एक रिश्तेदारी में यहां आया था।
कुशीनगर के हाटा कोतवाली अंतर्गत पड़री खास गांव निवासी भोला (30) रविवार को किसी काम से चौरीचौरा स्थित रिश्तेदारी में आया था। भोर में करीब साढ़े चार बजे वहां से लौट रहा था। भटौली बुजुर्ग चौराहे पर मझना नाला पुल के पास सड़क किनारे किसी वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सुबह उस ओर गए लोगों की नजर सड़क किनारे शव पर पड़ी तो सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। जेब से मिले कागजात के आधार पर पहचान के बाद सूचना परिजनों को दी गई। भोला के पिता बब्बन यादव, पत्नी विमला यादव बेटा शिवम और बेटी शिवानी के साथ मौके पर पहुंच गए। रो-रोकर उनका बुरा हाल था। इस बाबत गौरीबाजार एसओ परमाशंकर यादव ने बताया कि भोला के पास से 22 हजार रुपये नकदी, मोबाइल व कुछ कागजात बरामद हुए हैं। भोला के ससुर रामसुभग यादव की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।