{"_id":"5b7ee4fe42c7924658643cb4","slug":"111535042814-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ता की हत्या में सात पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा कार्यकर्ता की हत्या में सात पर केस दर्ज
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
भड़सर बाजार का चौराहा गुरुवार को भी सन्नाटे की चादर ओढ़े रहा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाटपाररानी। बनकटा थाना क्षेत्र के छितौनी चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ता उमाशंकर राय की लाठियों से पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने गांव के ही चर्चित बदमाश देवेंद्र यादव सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या, गिरोह बंद होकर हमला सहित कई संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। गांव में दहशत को देखते हुए एएसपी सुरेंद्र बहादुर घटना स्थल का निरीक्षण कर परिवार के सदस्यों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। परिवार वालों ने भाजपा कार्यकर्ता के शव का गुरुवार को अंतिम संस्कार कर दिया। इस मौके पर सांसद रवींद्र कुशवाहा सहित कई लोग मौके पर पहुंचे।
मंगलवार की रात प्रसाद देकर घर लौटते समय छितौनी चौराहे के पास पहले से मौजूद बदमाशों ने भाजपा के पूर्णकालिक कार्यकर्ता उमाशंकर राय (61) को घेर कर हमला कर दिया था। लाठियों से बुरी तरह पिटाई करते हुए उन्हें मौत के घाट उतार दिया। गुरुवार को मृतक उमाशंकर राय की बेटी नेहा राय ने पुलिस को तहरीर दी। एसओ देवेंद्र यादव ने बताया कि देवेंद्र यादव पुत्र सुभाष यादव, उसके भाई दान सिंह यादव, रोहित यादव पुत्र सुरेंद्र यादव, रंजीत यादव पुत्र राम छबीला, अमित यादव पुत्र अरुण कुमार, ब्रह्मा यादव पुत्र सूर्यबली के खिलाफ हत्या, गिरोह बंद होकर हमला करना, सेवन सीएलए के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी छितौनी गांव के हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।