{"_id":"6afb713887caff6bea05dcd8","slug":"former-mla-files-fir-against-protesters-basti-news-c-207-1-bst1001-171916-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्रदर्शन करने वालों पर पूर्व विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्रदर्शन करने वालों पर पूर्व विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी
विज्ञापन
बस्ती। टाइम सिटी मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ल ने पांच नवंबर को जिला मुख्यालय पर हुए प्रदर्शन पर पलटवार किया है। उन्होंने परशुरामपुर थाने में तहरीर देकर प्रदर्शन की अगुवाई करने वाले जितेंद्र कुमार तिवारी, प्रेम मोहन मौर्या समेत 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पूर्व विधायक ने तहरीर में कहा है कि पिछले पांच नवंबर को प्रेस क्लब भवन पर आरोपी जितेंद्र और प्रेम मोहन की अगुवाई में उनके और उनके छोटे भाई का बैनर पर नाम लिखकर प्रदर्शन किया गया। इसमें शामिल अन्य लोगों ने हाथों में मेरे नाम व फोटो के साथ आपत्तिजनक और निराधार आरोप की पट्टिका लेकर उनके खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। कूटरचित प्रपत्र दिखाकर उपस्थित लोगों को उनके खिलाफ उकसाने एवं जान से मारने की धमकी दी गई। इससे उनकी प्रतिष्ठा एवं छवि को गहरा आघात पहुंचा है।
थानाध्यक्ष परशुरामपुर प्रदीप सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक की तहरीर पर आरोपी जितेंद्र कुमार, गोरखपुर के प्रेम मोहन मौर्या के अलावा मऊ जनपद के आलोक कुमार श्रीवास्तव, गोरखपुर के राजेंद्र यादव, बृजलाल मौर्या, बस्ती के नीरज श्रीवास्तव, एचपी यादव, रामकेश चौधरी, देवेंद्र उपाध्याय, प्रमोद कुमार गुप्ता, रवींद्र नाथ तिवारी, घनश्याम चौधरी, रमेश चंद्र यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर प्रकरण की छानबीन शुरू कर दी गई है। आरोपियों का अन्य विवरण भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पांच नवंबर जनपद मुख्यालय पर आरोपियों ने खुद को संबंधित कंपनी का कर्मचारी और निवेशक बताते हुए पूर्व विधायक के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इस दौरान कंपनी के रुपये से खरीदी गई जमीन को बेचने एवं निवेशकों के धन के गबन का आरोप लगाया गया था।