{"_id":"6afb706f8599cd25480c2ace","slug":"motorcyclist-killed-in-road-accident-moth-news-c-420-1-jd11004-15172-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
Tue, 17 Nov 2026 02:36 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
दतिया। झांसी-दतिया राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर चिरूला थाना क्षेत्र के लकी ढाबा के पास सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें ट्रक और ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। दूसरा युवक गंभीर घायल है।
जानकारी के मुताबिक झांसी जिले के बरुआसागर क्षेत्र निवासी रज्जी और उसका पड़ोसी लल्लूराम बाइक से दतिया की ओर जा रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय बाइक अनियंत्रित हो ट्रक से टकरा गई। हादसे में रज्जी की मौत हो गई। लल्लू गंभीर घायल है। चिरूला थाना प्रभारी हिमांशु भार्गव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद ट्रक और ट्रैक्टर के चालक अपने वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिए हैं।