फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अपनों ने ही की थी निशा की हत्या

अपनों ने ही की थी निशा की हत्या

Tue, 12 Jun 2018 11:23 PM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
अपनों ने ही की थी निशा की हत्या
बेटी की हत्या में माता पिता और बहन शामिल पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। खुखुंदू थानाक्षेत्र के रुस्तमपुर निवासी निशा की हत्या उसके अपनों ने ही की थी। गला घोंटकर बेटी को मारने के बाद माता-पिता और शादीशुदा बहन ने एक परिचित की मदद से शव को बोरे में बंद कर भलुअनी के मरकड़ा गांव के दक्षिण खोही नाले में फेंक दिया था। मंगलवार को पुलिस ने घटना का पर्दाफाश करते हुए युवती के माता-पिता, बहन समेत चार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी रोहन पी कनय ने बताया कि मंगलवार की सुबह भलुअनी की इंस्पेक्टर सरोज शर्मा हमराहियों संग गश्त पर थीं। इसी दौरान मुखबिर ने नगवा पड़री बाजार नई खास मोड़ पर निशा के हत्यारों के मौजूदगी की सूचना दी। उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर सिंहासन चौहान, उसकी पत्नी विंदा देवी निवासी रुस्तमपुर, खुखुंदू, सिंधू पत्नी प्रेमचंद निवासी बैना, भलुअनी और बमबम उर्फ हरिकिशुन पाल नगवार पकड़ी बाजार को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि निशा बिहार के विजयीपुर इलाके के एक लड़के से प्रेम करती थी। परिवारवालों को यह मंजूर नहीं था। निशा की मर्जी के विपरीत माता-पिता ने शादी तय कर दी थी। इसी अप्रैल में बारात आई तो निशा ने वापस करा दिया। इससे माता-पिता खासे नाराज थे। 29 मई की रात को तीनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। उसके शव को एक बोरे में भरकर दिया था। 30 मई की रात में बोलेरो से ले जाकर शव भलुअनी के मरकड़ा के खोही नदी के किनारे फेंक दिया। 31 को शव मिला था। शिनाख्त होने के बाद जब पुलिस खुखुंदू के रुस्तमपुर गांव पहुंची तो घर में ताला बंद था। इससे पुलिस को शक हो गया कि परिवारवालों ने ही निशा की हत्या की है। एसपी रोहन पी कनय ने बताया कि इज्जत की खातिर माता-पिता और बहन ने निशा की हत्या की है। पकड़े गए सभी चारों हत्यारोपियों को न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया है, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed