{"_id":"5ca4daa3bdec22141b2b612a","slug":"101554307747-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल में पकड़े गए आरोपियों को जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चीनी मिल में पकड़े गए आरोपियों को जेल
विज्ञापन
जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। चीनी मिल में चोरी करने वाले दो गार्ड समेत चार आरोपियों को बुधवार को जेल भेज दिया गया। फरार हुए दो आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
मंगलवार की सुबह 10 बजे बंद चीनी मिल में दो गार्ड और चार अन्य मिलकर लोहे की पाइप काट रहे थे। इसी दौरान किसी ने देख लिया और पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची क्राइम ब्रांच और सदर कोतवाली पुलिस ने विक्रमपुर बांसपार निवासी गार्ड रामहरख यादव, गौरीबाजार के बेलही गांव निवासी गार्ड रामनिवास और बिहार के बगौरा धुरौंधा निवासी धर्मवीर महतो व मिल के निकट के रहने वाले सुनील को गिरफ्तार कर लिया। सदर कोतवाली पुलिस ने जरूरी कार्रवाई पूर्ण कर बुधवार को चारों को कोर्ट के लिए चालान कर दिया। कोर्ट से चारों जेल भेज दिए गए। फरार चल रहे दो चोरों की तलाश में पुलिस की टीम ने कई जगहों पर छापेमारी की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि चारों को कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया है।