{"_id":"5c83f734bdec2213e43a3fb4","slug":"101552152372-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी के फंदे पर झूल गई विवाहिता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी के फंदे पर झूल गई विवाहिता
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
भाटपाररानी। केन यूनियन ऑफिस के समीप शुक्रवार की रात पति के साथ हुए विवाद से क्षुब्ध विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने तहसीलदार की मौजूदगी को शव को नीचे उतरवाया। विवाहिता के भाई की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है।
केन यूनियन मोहल्ला निवासी सदाफल चौहान के बेटे राकेश चौहान की शादी दो साल पहले भलुअनी के घेवड़ा गांव निवासी सोनम के साथ हुई थी। उनका एक 10 माह का बेटा है। राकेश रुद्रपुर में दवा की दुकान चलाता है। पिता सदाफल चौहान की केन यूनियन के पास चाय-पकौड़ी की दुकान है। बताते हैं, शुक्रवार को राकेश घर आया। रात में किसी बात पर सोनम से उसका विवाद हुआ। नाराज राकेश बगल के अपने दूसरे मकान में सोने चला गया। इधर सोनम ने रात किसी समय अपने कमरे में लगे पाइप के सहारे साड़ी का फंदा बनाया और उसपर झूलकर जान दे दी। सुबह बेटे का रोना सुन घरवाले पहुंचे तो लाश देख रोना-पीटना मच गया। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस भी आ गई। इधर, जानकारी होने पर मायके वाले भी पहुंचे। सोनम के भाई हरिनारायण चौहान ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया। इस बाबत सीओ दिनेश कुमार यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।