फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   हत्यारोपियों की गिरफ्तारी से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

Mon, 03 Dec 2018 10:35 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन
देवरिया। भाटपाररानी इलाके में दुष्कर्म के बाद हुई महिला की हत्या के मामले का पर्दाफाश नहीं होने से नाराज लोगों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। डीएम और एसपी को पत्रक देकर कार्रवाई की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

समाजसेवी मोनू तिवारी के नेतृत्व में क्षेत्र की महिलाएं सिविल लाइंस में एकत्र हुईं। सभी प्रदर्शन करते हुए डीएम और एसपी कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि भाटपाररानी के एक गांव की रहने वाली महिला की 17 नवंबर को दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। जानकारी होने के बाद लोगों ने मौके पर जुटकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जाम लगाया। अधिकारियों ने छह दिन का वक्त मांगा था, लेकिन अब तक इस मामले का पर्दाफाश नहीं हो सका। मोनू तिवारी का कहना था कि अगर जल्द पर्दाफाश नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में पारस प्रसाद, गीता देवी, जगरानी देवी, राजेश प्रसाद, रमदेइया देवी, पियारी देवी, सुनीता देवी, सुधरी, ज्ञानती, प्रेमशीला, रीता, मीना देवी, गायत्री देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed