फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अचानक इंजन में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला हादसा

अचानक इंजन में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला हादसा

Tue, 16 Oct 2018 10:40 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
अचानक इंजन में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला हादसा
यात्रियों की मदद से अलग की बोगी - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर (देवरिया)। भटनी से मंडुआडीह जा रही पैसेंजर ट्रेन के इंजन में मंगलवार दोपहर को अचानक आग लग गई। भीमपुर गांव के पास इंजन से तेज धुआं उठते देख चालक ने तत्काल ट्रेन रोक दी। यात्रियों की मदद से इंजन को बोगी से अलग किया गया। देवरिया से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई और बोगी को दूसरे इंजन की मदद से वापस भटनी ले जाया गया। पैसेंजर ट्रेन के इंजन को सलेमपुर लाकर रूट पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य किया गया। करीब तीन घंटे तक इस रूट से ट्रेनों का परिचालन ठप रहा। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को भी फजीहत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

मंगलवार को अपराह्न 2.05 बजे पैसेंजर ट्रेन भटनी स्टेशन से रवाना हुई। पिवकोल स्टेशन से ट्रेन आगे बढ़ी तभी चालक मनोज कुमार मौर्य की नजर इंजन से उठते धुएं पर पड़ी। कुछ ही देर में धुआं तेज हो गया। चालक ने सतर्कता दिखाते हुए भीमपुर गांव के पास ट्रेन को खड़ी कर गार्ड एमके पांडेय व भटनी के स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी। इसके बाद ट्रेन में सवार यात्रियों को जानकारी देते हुए तुरंत बाहर निकलने को कहा। चालक ने यात्रियों की मदद से इंजन को बोगी से अलग किया। पहले ट्रेन में मौजूद अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। कुछ ही देर में देवरिया से पहुंची फायर ब्रिगेड ने इंजन में लगी आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

इस बीच भटनी के स्टेशन अधीक्षक आरके यादव भी दूसरा इंजन लेकर पहुंच गए। पैसेंजर ट्रेन की बोगी को दूसरे इंजन से जोड़कर भटनी ले जाया गया। आग बुझने के बाद पैसेंजर ट्रेन के इंजन को दूसरे इंजन की मदद से सलेमपुर तक पहुंचाया गया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मची रही। स्टेेशन अधीक्षक आरके यादव ने बताया कि यांत्रिक गड़बड़ी से इंजन में तेज धुआं उठने लगा था। चालक की सतर्कता से समय रहते उस पर काबू पा लिया गया। उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई। इंजीनियर के पहुंचने के बाद पता चल सकेगा कि क्या दिक्कत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन घंटे ठप रहा ट्रेनों का परिचालन
पैसेंजर ट्रेन के इंजन में आग लगने की घटना से भटनी-वाराणसी रूट पर ट्रेनों का परिचालन तीन घंटे तक बाधित रहा। गोरखपुर से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी, भटनी-बरहजिया ट्रेन भटनी स्टेशन पर शाम साढ़े पांच बजे तक खड़ी रही। वहीं वाराणसी से आने वाली पैसेंजर ट्रेन और दादर एक्सप्रेस को सलेमपुर में रोक लिया गया था। शाम साढ़े पांच बजे के बाद ट्रेनों को एक-एक कर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed