फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सरयू में डूबने से छात्रा की मौत

सरयू में डूबने से छात्रा की मौत

Wed, 03 Oct 2018 10:25 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
सरयू में डूबने से छात्रा की मौत
मीनाक्षी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बरहज। जिउतिया पर दादी के साथ सरयू किनारे गई आठ वर्षीय बालिका की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के 12 घंटे बाद बुधवार सुबह उसका शव नदी से बाहर निकाला गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मेहियवां गांव निवासी मारुति नंदन पांडेय की बेटी मीनाक्षी (8) कक्षा एक की छात्रा थी। मंगलवार की शाम वह अपनी दादी रमावती देवी के साथ सरयू नदी के तट पर गई थी। घाट पर जुटीं महिलाएं स्नान कर पास स्थित शिव मंदिर पर कथा सुन रही थीं। इसी बीच, मीनाक्षी लोगों के बीच से उठकर दोबारा नहाने चली गई और वापस नहीं लौटी। बाद में जब वह नहीं मिली तो दादी ने सोचा कि वह घर चली गई। दादी जब घर पहुंची तो मिनाक्षी को वहां नहीं पाकर घबरा गई। आनन-फानन में मिनाक्षी की खोजबीन शुरू हुई। काफी तलाश के बाद भी मीनाक्षी का कहीं पता नहीं चला। बुधवार की सुबह करीब छह बजे घाट के पास उसका शव नदी में उतराता मिला। इस संबंध में इंस्पेक्टर मिथिलेश राय ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गौरतलब है कि जिउतिया पर्व पर मीनाक्षी दोपहर से ही दादी के साथ नदी किनारे जाने की जिद कर रही थी।उसकी जिद के कारण ही दादी उसे अपने साथ घाट पर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed