फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   धान के खेत में मिला महिला का कंकाल

धान के खेत में मिला महिला का कंकाल

Tue, 18 Sep 2018 10:08 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
धान के खेत में मिला महिला का कंकाल
भलुअनी के बारीपुर गांव के निकट हाटा सीवान पर धान के खेत में कंकाल मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस और अन्य - फोटो : अमर उजाला
बरहज/भलुअनी। क्षेत्र के बारीपुर गांव के पास धान के खेत में कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। खेत से उठ रहे दुर्गंध के बाद लोगों को इसकी जानकारी हुई। कंकाल किसी महिला की बताई जा रही है। काफी कोशिशों के बाद उसकी शिनाख्त नहीं हो गई। पुलिस ने उसे परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

भलुअनी के चमुखा गांव निवासी शुभनारायण यादव अपने खेत में धान की फसल की सिंचाई के लिए पंपसेट चलाने गए थे। खेत से उठ रहे दुर्गंध के बाद उन्होंने खोजबीन शुरू की। खेत के अंदर जाने पर उन्हें कंकाल दिखाई दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे कब्जे में लिया। कंकाल के पास से नीले रंग की तौलिया, नेल पालिश लगा नाखून, लंबे बाल और सलवार बरामद हुआ है। पैर में कुछ मांस के लोथड़े शेष रह गए थे। इस आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि कंकाल किसी महिला का है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने बताया कि शिनाख्त नहीं हो सकी है। बरामद सामानों और कंकाल को जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed