फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   crime in women

Deoria News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Sat, 13 May 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 13 May 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
crime in women
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कंचनपुर। तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने शादी से मना कर दिया और युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने के साथ युवती तथा उसके परिजनों को जानमाल की धमकी देने लगा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म व मारपीट का मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच में जुट गई है। बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक तरकुलवा क्षेत्र के एक गांव की युवती के घर आता-जाता था। धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। इस बीच युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया तथा उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। जब युवती के घरवालों ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने शादी से इन्कार कर दिया। वह युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। आरोप है कि युवती और उसके घरवालों को जानमाल की धमकी भी देने लगा। जब बात नही बनी तो तंग आकर पीड़िता ने तरकुलवा थाने में पहुंच कर आरोपित के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी राजकुमार उर्फ रेहान के विरुद्ध दुष्कर्म और मारपीट का मुकदमा पंजीकृत कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले में अभी आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। शीघ्र ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed