{"_id":"65d78cdebad68ff3fe0f45b8","slug":"cricketer-ayan-wellcomed-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-119886-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रणजी खिलाड़ी अयान चौधरी का किया गया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रणजी खिलाड़ी अयान चौधरी का किया गया स्वागत
Thu, 22 Feb 2024 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 22 Feb 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
भुजौली कालोनी स्थित ग्राउन्ड पर रणजी खिलाडी अयान चौधरी का स्वागत किया गया।संवाद
....फोटो समाचार
रेलवे टीम से रणजी टीम के सदस्य हैं सदर तहसील क्षेत्र के मलकौली निवासी अयान
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भुजौली काॅलाेनी स्थित देवरिया क्रिकेट क्लब के क्रिकेट मैदान में बृहस्पतिवार को भारतीय रेलवे टीम टीम के सदस्य और रणजी खिलाड़ी अयान चौधरी का स्वागत किया गया। जनपद का नाम रोशन करने पर सभी ने सदर तहसील क्षेत्र के मलकौली निवासी खिलाड़ी की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए अन्य खिलाड़ियों को उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।
सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि अयान ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत से साबित कर दिया कि छोटे शहरों के खिलाड़ी भी इस मुकाम तक पहुंच सकते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कहा कि खेल व खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए अब पहले से बेहतर माहौल है। प्रशिक्षक नीरज वाजपेयी ने कहा कि आने वाले दिनों में अयान और उपलब्धियां हासिल करेंगे। अयान ने कहा कि रेलवे टीम से रणजी के दो मैच खेलने के बाद अपने जिले में जो सम्मान मिला, वह उसे आजीवन याद रखेंगे। स्वागत करने वालों में अश्वनी मणि त्रिपाठी, बजरंगी मणि, डॉ. राधेश्याम शुक्ल, रामेश्वर प्रजापति, अतुल वर्मा, राघवेंद्र सिंह संजू, पुनीत मिश्रा, जय सिंह यादव, राहुल सिंह, विवेक सिंह, दिनेश यादव आदि खिलाड़ी उपस्थित रहे।