{"_id":"61abb26f57dcf111963d29c5","slug":"cricket-deoria-news-gkp418708173","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे अंडर-25 टीम के सदस्य बने मलकौली के अयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे अंडर-25 टीम के सदस्य बने मलकौली के अयान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सीनियर भारतीय क्रिकेट टीम और आईपीएल में स्थान पाने की तैयारी में जुटे अयान चौधरी का रेलवे की अंडर-25 टीम में चयन हुआ है। लेफ्ट आर्म स्पिनर अयान ने वर्ष 2016 में अंडर-19 झारखंड टीम से खेलते हुए 65 विकेट चटकाकर चयनकर्ताओं के समझ अपनी प्रतिभा प्रस्तुत की। इस दौरान वे पूरे देश में विकेट चटकाने के मामले में दूसरे स्थान पर रहे थे।
देवरिया सदर क्षेत्र के मलकौली गांव निवासी स्व.बृजभूषण यादव के पांच संतानों में सबसे छोटे अयान चौधरी ने क्रिकेट का ककहरा प्रशिक्षण दे रहे नीरज वाजपेयी की देखरेख में रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम और भुजौली कॉलोनी स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी ग्राउंड से सीखा। लेफ्ट आर्म स्पिनर को जब यूपी टीम में जगह नहीं मिली तो उसने झारखंड का रुख किया। वे वर्ष 2015 में झारखंड टीम के सदस्य बने। झारखंड की ओर से वर्ष 2016-17 में अंडर-19 टीम के सदस्य के रूप में 65 विकेट लेकर चयनकर्ताओं को अपनी ओर ध्यान आकृष्ट किया।
इसी प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी, बंगलुरु में उनका चयन हुआ। 2017 में अंडर-19 इंडिया टीम के कैंप में चुने गए। वर्ष 2018 में झारखंड टीम से अंडर-23 में अच्छे प्रदर्शन की बदौलत खेल कोटे से पश्चिमी मध्य रेलवे, जबलपुर टीम में क्लर्क की नौकरी हासिल की। रेलवे की टीम से अंडर-23 वर्ष 2019 में खेले। दो साल से कोराना के चलते बीसीसीआई ने अंडर-23 के खिलाड़ियों को अंडर-25 में रखकर इन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का एक और अवसर प्रदान किया है। 13 दिसंबर से पानीपत में शुरू हो रहे राष्ट्रीय कैंप का भी वह हिस्सा होंगे। घर आए अयान ने बताया कि हर खिलाड़ी की तरह वह भी आईपीएल और भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। बेहतर प्रदर्शन की बदौलत वह इसे अवश्य पूरा करेंगे। उनके कोच नीरज वाजपेयी कहते हैं कि अयान शुरू से ही प्रतिभाशाली रहे हैं और एक दिन जिले का नाम अवश्य रोशन करेंगे।