{"_id":"6649158c3089d03e1b0a8a16","slug":"cremation-roof-fall-enquired-by-team-deoria-news-c-208-1-deo1004-125978-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अंत्येष्टि भवन की छत गिरने की जांच करने तीन सदस्यों की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अंत्येष्टि भवन की छत गिरने की जांच करने तीन सदस्यों की टीम
Sun, 19 May 2024 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 19 May 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
अंत्येष्टि भवन का एस्टीमेट और एमबी की कॉपी किया तलब
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। विकास खंड के कैथवलिया गांव में निर्माणाधीन अंत्येष्टि भवन की छत गिरने की जांच करने तीन सदस्यों की जांच टीम शनिवार को मौके पर पहुंची। डीएम की ओर से गठित टेक्निकल जांच टीम ने सचिव से अंत्येष्टि भवन का एस्टीमेट और एमबी की कॉपी तलब की है। इसके बाद टीम अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को सौपेंगी।
तरकुलवा ब्लॉक के कैथवलिया गांव में 24 लाख 36 हज़ार की लागत से अंत्येष्टि भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। बीते 11 मई की शाम को अंत्येष्टि भवन की छत की ढलाई हो रही थी। इस बीच भंडा समेत छत भरभरा कर गिर पड़ी। इसकी सूचना किसी ने डीएम को दे दी। डीएम के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी सर्वेश कुमार पांडेय ने मौके पर पहुंचकर इसकी जांच की।
उनकी जांच आख्या पर डीएम अखंड प्रताप सिंह ने एडीपीआरओ श्रवण कुमार, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पीपी सिंह व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता मनीष सिंह की तीन सदस्यों वाली जांच कमेटी गठित कर सात कार्य दिवस के अंदर जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। इसके क्रम में शनिवार को टेक्निकल जांच कमेटी ने मौके पर पहुंचकर अंत्येष्टि स्थल का क्षेत्रफल, उसमें लगी सरिया, सीमेंट-बालू आदि का निरीक्षण किया। जांच टीम के सदस्यों ने सचिव से अंत्येष्टि भवन के एस्टीमेट और एमबी की कॉपी तलब की।
विज्ञापन
एडीपीआरओ श्रवण कुमार चौरसिया ने बताया कि सचिव से एस्टीमेट व एमबी की मांग की गई है। इसके बाद जांच कर रिपोर्ट जिलाधिकारी महोदय को प्रेषित की जाएगी।