{"_id":"684f231db7ffb94ad2005678","slug":"crackdown-on-financial-irregularities-in-toilet-construction-investigation-team-formed-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-156133-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शौचालय निर्माण में वित्तीय अनियमितता पर कसा शिकंजा, जांच टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शौचालय निर्माण में वित्तीय अनियमितता पर कसा शिकंजा, जांच टीम गठित
Mon, 16 Jun 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। दिशा की बैठक में लार ब्लाॅक प्रमुख ने बरडीहा परशुराम गांव में निजी शौचालयों के निर्माण में 11.04 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाकर शिकायत किया था। मामला संज्ञान में आते ही सीडीओ प्रत्यूष पांडेय ने टीम गठित कर जांच का आदेश दिया है। टीम को एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट देनी है। इसके आधार पर कार्रवाई तय की जाएगी।
छह मार्च को जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति (दिशा) की बैठक विकास भवन के गांधी सभागार में आयोजित की गई थी, जिसमें लार ब्लाक प्रमुख अनुभा सिंह ने बरडीहा परशुराम गांव में 92 व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण में अनियमितता की बात कही थी।
समिति को सूची सौंप व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण के लिए 12-12 हजार रुपये की दर से 11.04 लाख रुपये भुगतान करने का आरोप लगाया था। समिति ने सीडीओ को जांच कराने के लिए दिया। संज्ञान में लेते हुए सीडीओ प्रत्यूष पांडेय ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य विजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में एडीओ पंचायत लार सुनील सिंह, जिला कंसल्टेंट स्वच्छ भारत मिशन राजेश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम गठित की है। यह टीम जल्द ही बरडीहा परशुराम पहुंच आरोपों की जांच, स्थलीय निरीक्षण और लोगों के बयान दर्ज कर करेगी। उधर टीम गठित होने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। अगर लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो कार्रवाई तय मानी जा रही है।