{"_id":"65ce65d3b7e0363e53007ea4","slug":"cow-trader-beaten-and-snatched-ten-thousand-rupees-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-119395-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गाय कारोबारी को मारपीट कर दस हजार रुपये छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गाय कारोबारी को मारपीट कर दस हजार रुपये छीने
विज्ञापन
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के सठियांव ईंट भट्ठे के पास हुई वारदात
- पीड़ित 112 पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया, फिर थाने पहुंच दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के सठियांव ईंट भट्ठे के पास एक गाय कारोबारी को मारपीट कर दस हजार रुपये छीन लिए गए। पीड़ित कारोबारी ने इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस थाने आने की बात कह लौट गई। पीड़ित ने बृहस्पतिवार दोपहर थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मामले को मारपीट बता रही है, जबकि पीड़ित लूटपाट की बात कह रहा है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी टन्नू यादव गाय खरीदने-बेचने का कारोबार करता है। उसने बुधवार की सुबह मझगांवा में 11 हजार रुपये की एक गाय खरीदी। उसने बताया कि गाय खरीदते समय एक हजार रुपये गाय मालिक को बयाना दिया। दस हजार रुपये देकर गाय लाने की बात हुई थी। बैकुंठपुर जाकर एक ग्राहक सेवा केंद्र से नौ हजार रुपये निकाले, जबकि पहले से एक हजार रुपये थे। गांव के एक युवक से कहा चलो गाय खरीदी है, लेकर आना है। इसके बाद जैसे ही मैं उसे लेकर सठियांव ईंट भट्ठा के पास पहुंचा। युवक ने पहले से ही वहां एक दोस्त को बुला रखा था। वह अभी कुछ समझ पाता तब-तक दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। पिटाई से घायल होकर जब जमीन पर गिरा तो एक युवक मेरे सीने पर बैठ गया और दूसरा पाकेट में रखे दस हजार रुपये निकालकर धमकी देते हुए भाग गया।
मौके पर पहुंची पुलिस थाने आने की बात कह लौट गई। उधर, इंस्पेक्टर दिलीप सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। मारपीट की बात सामने आ रही है। छिनैती की बात गलत है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। संज्ञान में आने पर जांच कराकर कार्रवाई होगी।