फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   covid relief money

पोर्टल पर जिसका होगा नाम, उसी को मिलेंगे 50 हजार

Sat, 30 Oct 2021 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
covid relief money
पोर्टल पर जिसका होगा नाम, उसी को मिलेंगे 50 हजार
विज्ञापन

पोर्टल पर जनपद में कोरोना से मरने वालों की संख्या दर्ज है 220
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोरोना संक्रमण के दौरान जिले भर में तकरीबन 15 हजार लोगों की मौत डेढ़ वर्ष के अंदर भले ही हुई है। लेकिन 220 लोगों के परिजनों को ही 50 हजार रुपये का लाभ मिल सकेगा। डीएम आशुतोष निरंजन ने एडीएम वित्त एवं राजस्व को नोडल अफसर नामित किया है। आवेदन का फार्मेट तैयार कर लिया गया है। इसी फार्मेट को भर कर संबंधित लोग आवेदन पत्र कलेक्ट्रेट में जमा करेंगे।
स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर मृतकों में 220 लोग दर्ज हैं, जिनके मृत्यु प्रमाण में मौत कोविड-19 के संक्रमण से हुई है अंकित है। बाकी लोगों के प्रमाणपत्र पर जिन पर कारण अंकित होगा भले ही पोर्टल पर नाम न हो ऐसे लोग भी हकदार होंगे। जिनके मृत्यु प्रमाणपत्र में कोविड से मृत्यु का जिक्र नहीं होगा, उसके लिए कमेटी गठित की जाएगी, जो मृत्यु के कारणों का सत्यापन करेगी। संक्रमित कुछ लोगों ने अस्पताल में जहां दम तोड़ दिया तो रेफर होने के बाद कुछ की रास्ते में मौत हो गई, वहीं, कुछ पाजिटिव लोगों का घर पर ही निधन हो गया। परिजन आनन-फानन दाह संस्कार कर दिए । जनपद में स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर मरे लोगों की संख्या 220 दर्ज है, लेकिन सरकार की ओर से मृतक के परिजनों को 50 हजार रुपये अनुग्रह सहायता राशि देने घोषणा पर लोग आवेदन करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने पत्र भी भेजा है। इसके बाद डीएम ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसके तहत संक्रमण से मृत लोगों के परिजनों को आपदा मोचक निधि से 50 हजार रुपये दिया जाएगा। इसके लिए मृत्यु प्रमाण पत्र में मृत्यु कोविड-19 के संक्रमण से हुई है, अंकित कराना होगा। इसके अलावा कोविड संक्रमण से हुई मौत को प्रमाणित करने के लिए कमेटी गठित जाएगी। जिन आवेदन पत्रों के मृत्यु प्रमाण-पत्र में कोविड से मृत्यु का उल्लेख नहीं होगा। ऐसे प्रकरणों में मृत्यु के कारणों तथा चिकित्सा प्रमाण पत्र का सत्यापन कमेटी द्वारा किया जाएगा। साथ ही प्रकरण का निस्तारण किया जाएगा। डीएम द्वारा सभी दावों का निस्तारण आवेदन पत्र प्राप्त होने के तीस दिन के अंदर किया जाएगा। सहायता राशि मृतक के परिजनों के बैंक खाते में सीधे भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेेटी में ये होंगे शामिल
देवरिया। मृत्यु प्रमाणपत्र तथा मृत्यु के कारण के सत्यापन के लिए टीम में एडीएम, मुख्य चिकित्साधिकारी, एसीएमओ, मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य या मेडिसिन के विभागाध्यक्ष और एक विषय विशेषज्ञ शामिल होंगे।
आवेदन पत्रों को एकत्र करने के लिए गठित होगा सेल
देवरिया। कोविड से मृत्यु से संबंधित अहेतुक सहायता प्राप्त करने के लिए आवेदन पत्रों को जमा करने के लिए कोविड-19 अहेतुक सहायता आवेदन पत्र प्राप्ति सेल का गठन किया जाएगा। यहां कर्मचारी तैनात किए जाएंगे, जो आवेदन पत्र प्राप्ति का क्रमांक, दिन व समय अंकित करेंगे। साथ ही रजिस्टर में दर्ज कर आवेदक को प्राप्ति की रसीद निर्धारित प्रारूप पर हस्ताक्षर व मोहर लगाकर देंगे।
ये होगा आवेदन पत्र
आवेदन पत्र के प्रारूप पर मृतक का नाम, पिता का नाम व पता, मृतक के आश्रित का नाम, संबंध, आश्रित का मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी दर्ज करना होगा। आवेदन पत्र के साथ आरटीपीसीआर, एंटीजन, सीटी स्कैन, मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आश्रित के बैंक पासबुक की छायाप्रति देनी होगी। आश्रित का एक फोटो भी चस्पा करना होगा।

कोट:
मुख्यमंत्री ने कोरोना से मृतकों के परिजनों को 50 हजार रुपये देने का एलान किया है। इसका लाभ मृतकों के परिजनों को पहुंचाने के लिए प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। इसमें ऐसे मृतकों के परिजन हकदार होंगे, जिनके नाम स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर दर्ज होगा। -आशुतोष निरंजन, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed