{"_id":"6a401d58c21559f8bd0f5b27","slug":"couple-and-daughter-attacked-by-house-intruder-deoria-news-c-208-1-deo1032-185598-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: घर में घुसकर दंपती और बेटी पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: घर में घुसकर दंपती और बेटी पर हमला
Sun, 28 Jun 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। मथुरा छापर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर दंपती और उनकी बेटी के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मथुरा छापर गांव निवासी सविता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 23 जून की शाम करीब चार बजे पति यशवंत सिंह भैंस चराकर घर लौटे थे। इसी दौरान गांव निवासी जज बहादुर सिंह तथा उसका भांजा रोहित और राहुल निवासी बदली, थाना कोतवाली, देवरिया वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने लोहे की रॉड और कुदाल से हमला कर घायल कर दिया।
बीच-बचाव करने पहुंचीं सविता देवी और उनकी पुत्री प्रियंका सिंह के साथ भी मारपीट की गई। एसओ अश्वनी प्रधान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।