फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Counting of votes will be done on 154 tables of 585 booths.

निकाय चुनाव : 585 बूथों की 154 टेबल पर होगी मतगणना

Sat, 06 May 2023 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 06 May 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Counting of votes will be done on 154 tables of 585 booths.
नगर पालिका देवरिया में सबसे अधिक लगेंगे 48 टेबल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नगर निकाय चुनाव के तहत प्रशासन मतगणना की तैयारी में जुट गया है। जनपद के 17 निकाय के 585 बूथों पर पड़े मतों की गणना 154 टेबल पर होगी। इसमें 77 टेबल पर अध्यक्ष और 77 पर सदस्य पद के मतों की गणना होगी। इसके लिए पर्यवेक्षक सहित गणना कर्मियों को प्रशिक्षण देने के लिए मास्टर ट्रेनरों को नामित कर दिया गया है। जल्द ही कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
जनपद की दो नगर पालिका और 15 नगर पंचायत में अध्यक्ष और सदस्य पद के प्रत्याशियों के लिए पड़े मत की गणना 13 मई को सुबह आठ बजे से होगी। देवरिया तहसील क्षेत्र की नगर पालिका और नगर पंचायत के मतों की गणना महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज परिसर में होगी। नगर पालिका परिषद देवरिया के 189 बूथों की गणना आठ राउंड में होगी। इसके लिए 48 टेबल लगाए जाएंगे। नगर पालिका गौरा बरहज के 49 बूथों की नौ राउंड में 12 टेबल पर, नगर पंचायत रुद्रपुर के 37 बूथों की आठ राउंड में 10 टेबल पर, रामपुर कारखाना के 10 बूथों की पांच राउंड में चार टेबल पर, गौरीबाजार के 12 बूथों की छह राउंड में चार टेबल, भटनी के 19 बूथों की सात राउंड में छह टेबल पर मतगणना होगी।
विज्ञापन

-----------------
हर टेबल पर तैनात होंगे पांच कर्मी
जनपद में 17 नगर निकाय के अध्यक्ष और सभासद पद के मतों की गिनती 154 टेबल पर होगी। इस कार्य में 770 कर्मचारी लगाए जाएंगे। हर टेबल पर पांच कर्मी तैनात रहेंगे। इसमें मतगणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक प्रथम, द्वितीय व तृतीय तथा एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed