{"_id":"66918109615c72b0ab0bc984","slug":"councilors-husband-dies-during-treatment-under-suspicious-circumstances-deoria-news-c-208-1-deo1004-130098-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: संदिग्ध परिस्थितियों में सभासद पति की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: संदिग्ध परिस्थितियों में सभासद पति की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
उपेन्द्र सिंह की फाईल फोटो
- प्राॅपर्टी कारोबार के नाम पर लोगों से उठाए थे करोड़ों रुपये, दस दिन पूर्व बीमार होने पर किए गए थे अस्पताल में भर्ती
- गोरखपुर से लखनऊ ले जाते समय रास्ते में हुई मौत, सोशल मीडिया पर दावत के बहाने जहर देने की वायरल हुई थी सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/ बैतालपुर। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बरारी गांधीनगर के सभासद पति उपेंद्र सिंह (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। लोगों में चर्चा है कि मृतक प्राॅपर्टी का काम करता था, और उसने बाजार के अनेक लोगों से करोड़ों रुपये का कर्ज ले रखा था। इसको लेकर परिजनों से लगायत पूरे बैतालपुर नगर क्षेत्र में अफवाहों का बाजार गर्म है। सोशल मीडिया पर सभासद की इलाजरत की फोटो लगाकर दावत के बहाने बुलाकर जहर देने की सूचना वायरल हुई थी। इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है।
बताया जाता है कि नगर पंचायत के गांधीनगर वार्ड संख्या-13 की सभासद संगीता देवी के पति उपेंद्र सिंह की तबीयत दो जुलाई की रात बिगड़ने पर देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज ले जाया गया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। मेडिकल काॅलेज में स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार तो हुआ, लेकिन परिजनों ने उपेंद्र को लेकर गोरखपुर गोरखनाथ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां करीब पांच दिन इलाज के बावजूद हालत में सुधार न होता देख परिजन उन्हें एंबुलेंस से पीजीआई के लिए लेकर शुक्रवार की सुबह रवाना हुए।
इस बीच ऑक्सीजन लेवल कमजोर होने के कारण रास्ते में ही उपेंद्र की मौत हो गई। परिजनों से लगायत पूरे बैतालपुर नगर क्षेत्र में अफवाहों का बाजार गर्म है। चर्चा है कि दावत के बहाने बुलाकर उन्हें जहर दिया गया है। सोशल मीडिया पर भी उनकी फोटो लगाकर इसे वायरल किया गया था। हालांकि इसकी पुष्टि कोई नहीं कर रहा है। परिजनों की तरफ से अभी किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
इनसेट
करोड़ों कर्ज था उपेंद्र पर
एक सामान्य परिवार में जन्मे किसान हरेराम सिंह के पुत्र उपेंद्र को होश संभालते ही कुछ करने का जुनून था। पैत्रिक जमीन पर बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान खोलने के बाद उपेंद्र ने प्राॅपर्टी डीलर के रूप में काम शुरू किया। स्थानीय व्यापारियों तथा गांव के अत्यंत निकट के पारिवारिक लोगों से उपेंद्र ने कर्ज पर करोड़ों रुपये ले लिये। कर्ज लेने के बाद ही उपेंद्र ने करीब एक करोड़ रुपये की दो मंजिला मकान खरीद लिया। इसके अलावा छिटपुट जमीनों में लोगों से लिया धन लगाने के बाद वह आर्थिक दबाव में आ गए। समय गुजरने के साथ ही लोगों ने अपने रुपये मांगने शुरू किए तो उपेंद्र ने फोर लेन की सड़क में अधिग्रहीत होने वाली पैत्रिक जमीन से मिलने वाले मुआवजे की रकम से चुकाने का वादा कर रखा था। क्षेत्र के अनेक लोगों से कर्ज लेने वाले उपेंद्र सिंह की पत्नी संगीता वर्ष 2023 में सभासद निर्वाचित हुईं। कोरोना के प्रकोप के बाद से ही जमीन का कारोबार मंदा हो गया और इधर बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान भी लगभग घाटे में जा रही थी। चौतरफा आर्थिक दबाव और लोगों की देनदारी से उपेंद्र तनाव में रहने लगे। इस बीच बताते हैं कि दो जुलाई की रात कहीं दावत से लौटने के बाद फूड प्वाॅइजनिंग के चलते उनकी तबीयत खराब हुई थी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। कोई सूचना या तहरीर मिलती है तो कार्रवाई जाएगी।
-दिनेश कुमार मिश्र, प्रभारी निरीक्षक