{"_id":"64dd18be7642d5e4d10b2a74","slug":"council-schools-will-be-updated-digital-diary-will-be-made-deoria-news-c-7-1-gkp1007-262064-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: परिषदीय स्कूल होंगे अपडेट, डिजिटल डायरी बनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: परिषदीय स्कूल होंगे अपडेट, डिजिटल डायरी बनेगी
Thu, 17 Aug 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों जल्द ही रजिस्टर पर लिखा-पढ़ी की से मुक्ति मिलेगी। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की हाजिरी आनलाइन होगी। बेसिक शिक्षा विभाग अपने सभी रजिस्टरों को डिजिटल करने जा रहा है ताकि मुख्यालय से सूचना मांगे जाने पर पल भर में दिया जा सके।
परिषदीय विद्यालयों में प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को कई तरह के रजिस्टर बनाने होते थे। इसमें पूरा ब्योरा दर्ज किया जाता था। इसके कारण समय भी अधिक लगता था और आंकड़ा मांगने पर माथापच्ची भी करनी पड़ती थी। अगर विभागीय सूचना मांग दी गई तो रजिस्टर का एक-एक पन्ना पलटना पड़ता था। इन्हीं सब दिक्कतों से बचने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग अब अपने रजिस्टरों को डिजिटल करने जा रहा है। इसके राज्य शैक्षिक अनुंसधान परिषद ने सभी जिलों को निर्देश दिया है। डिजिलाइजेशन करने के बाद भी रजिस्टर प्रेरणा पोर्टल पर अपडेट होंगे।
यह रजिस्टर होंगे डिजिटल
- बाल गणना
- बैठक पंजिका
- पुस्तकालय एवं खेलकूद पंजिका
- निरीक्षण पंजिका
- पत्र व्यवहार पंजिका
- आय-व्यय रजिस्टर
- उपस्थित पंजिका
- एमडीएम पंजिका
- प्रवेश पंजिका
- कक्षावार छात्र उपस्थिति पंजिका
- समेकित निशुल्क सामग्री पंजीकरण पंजिका
- स्टाक पंजिका
सभी रजिस्टर को डिजिटल करने का काम किया जाएगा। इसके हो जाने से काफी सहूलियत मिलेगी। इसके लिए तैयारी की जा रही है।
शालिनी श्रीवास्तव, बीएसए