फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Corruptors to defeat Modi

मोदी को हराने के लिए भ्रष्टाचारियों की पार्टियां एक हो रही हैं : संजय

Sat, 08 Jul 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 08 Jul 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Corruptors to defeat Modi
भाजपाइयों ने घर-घर जाकर बांटा पत्रक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भाजपा के घर-घर संपर्क कार्यक्रम के तहत देवरिया नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने शक्ति केंद्रो के बूथों पर घर-घर संपर्क कर सरकार की उपलब्धियों का पत्रक लोगों को दिया।
शनिवार को सिंधी मिल कॉलोनी के बूथों पर संपर्क करते हुए नगर अध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में देश का गौरव बढ़ा है। उत्तर प्रदेश में पहले के मुकाबले अब ज्यादा निवेश आ रहा है। इसका फायदा युवाओं को हो रहा है, उन्हें नौकरी मिल रही है। उन्होंने कहा कि परिवारवादी कांग्रेस और सपा का भ्रष्टाचार, माफियागीरी पूरे देश-प्रदेश ने देखा है। आज देश के भ्रष्टाचारियों, घोटालेबाजों, माफिया की पार्टियां एकजुट होकर मोदी को हराना चाहती हैं पर देश की जनता जानती है कि ये लोग देश के लिए घातक हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एक गरीब परिवार से आते हैं, इसलिए अपने नौ साल के कार्यकाल में उन्होंने गरीबों को अपनी प्राथमिकता में रखते हुए अनेक योजनाओं को चलाया है। इस दौरान अंबिकेश पांडेय, जितेंद्र जायसवाल बंटी, अखिलेश मिश्रा, रवि, कन्हैया आदि रहे। वहीं महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सीमा जायसवाल, नगर अध्यक्ष प्रीति सिंह ने भुजौली काॅलोनी, गोविंद मणि, अतुल पासवान ने रामनाथ देवरिया, रूपम पांडेय, आकाश मिश्रा ने भटवलिया, अमन शुक्ला, निरंजन शुक्ला ने आंबेडकर नगर, प्रियंका वर्मा ने रामगुलाम टोला में पत्रक वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed