फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   corona test must before training : DM

प्रशिक्षण से पहले कोरोना जांच जरूरी : डीएम

Wed, 28 Oct 2020 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
corona test must before training : DM
प्रशिक्षण से पहले कोरोना जांच जरूरी : डीएम
विज्ञापन

देवरिया। देवरिया विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन मुस्तैद है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अमित किशोर ने कहा कि माइक्रो आब्जर्वर अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी तत्परता से करें। निर्वाचन संबंधित जानकारियों को प्रशिक्षण में प्राप्त कर लें, जिससे किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।
उन्होंने कहा कि 30 अक्तूबर को दोपहर बाद दो से चार बजे तक जिला पंचायत सभागार में प्रशिक्षण होगा। इसमें इनकी उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण स्थल पर कोविड-19 टेस्टिंग कराने के बाद ही प्रशिक्षण में प्रतिभाग करें। पहचान पत्र के लिए पासपोर्ट साइज का फोटोग्राफ कार्यालयाध्यक्ष से प्रमाणित कराकर लेकर आएं। मतदान कार्य को संपन्न कराने के लिए दायित्वों का निर्वहन प्रेक्षक के निर्देशानुसार करें। मतदान समाप्ति के बाद प्रारुप पर निर्धारित रिपोर्ट प्रेक्षक के अवलोकन के लिए महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज में काउंटर पर जमा करेंगे और प्रेक्षक की अनुमति के बाद ही वापस जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि मतदान केंद्र पर तैनाती की जानकारी दो नवंबर को प्रात: सात बजे कार्मिक प्रस्थान स्थल महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज पर होगी। उन्होंने कहा कि अनुपस्थित कार्मिकों के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेक्षक की मौजूदगी में हुआ माइक्रो आब्जर्वर का रेंडमाइजेशन
देवरिया। देवरिया विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के लिए सामान्य प्रेक्षक डीडी कपाडिया की मौजूदगी में माइक्रो आब्जर्वर की रेंडमाइजेशन बुधवार को एनआईसी में हुई। रेंडमाइजेशन बाद प्रेक्षक कलक्ट्रेट सभागार में स्थापित निर्वाचन कंट्रोल रुम में पहुंचे और शिकायत पंजिकाओं का अवलोकन किए तथा दर्ज प्रकरणों के निस्तारण के संबंध में जानकारी लिए। उन्होंने कंट्रोल रुम में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन तत्परता से करने का निर्देश दिया। कहा कि निर्वाचन से संबंधित सभी जानकारियां उपलब्ध रखें। इस दौरान रिटर्निंग आफिसर/उप जिलाधिकारी सौरभ सिंह एवं डीआईओ कृष्णानंद यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed