फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   corona protocall will be followed during durga pooja

कोरोना प्रोटोकाल के तहत होगी दुर्गा पूजा, उपद्रवियों पर होगी पुलिस की पैनी नजर

Wed, 06 Oct 2021 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
corona protocall will be followed during durga pooja
कोरोना प्रोटोकाल के तहत होगी दुर्गा पूजा, उपद्रवियों पर होगी पुलिस की पैनी नजर
विज्ञापन

लार। नवरात्र व दशहरा पूजा के लिए शांति कमेटी की बैठक लार थाने में हुई। प्रशासन की तरफ से निर्देश दिया गया कि दुर्गा पूजा में डीजे नहीं बजेगा। छोटी प्रतिमाएं रखी जाएंगी। साथ ही कोरोना प्रोटोकाल का पालन करना होगा। त्योहारों में उपद्रव करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। किसी भी हाल में माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा।
सीओ सलेमपुर कपिल मुनि सिंह ने कहा कि पंडालों में डीजे नहीं बजेगा, अगर डीजे बजाते कोई आयोजक पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पंडाल का साइज छोटा होना चाहिए ताकि किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हो सके। मेले के दिन अति संवेदनशील लार नगर में चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। एसओ राममोहन सिंह ने कहा कि अभी कोरोना का खतरा कम नहीं हुआ है। हमें हर हाल में कोविड प्रोटोकाल का पालन करना होगा। उन्होंने कहा की त्योहारों को देखते हुए ग्रामीण अंचलों में भी पुलिस बल तैनात रहेगी।
विज्ञापन

प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं नवरात्र व दशहरा
भटनी। शारदीय नवरात्र व दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और आपसी सौहार्द के साथ मनाए जाने के लिए मंगलवार को थाने में पीस कमेटी की बैठक हुई। पर्व के दौरान बिजली, पानी व साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की मांग उठी। अधिकारियों ने मिलजुलकर पर्व मनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सलेमपुर गुंजन द्विवेदी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार त्योहार में कोविड प्रोटोकाल का पालन सुनिश्चित करना है। क्षेत्राधिकारी पंचमलाल ने कहा कि अक्सर कुछ अराजक तत्व अशांति फैलाने के लिए सोशल साइट्स का प्रयोग करते हैं। ऐसे में व्हाट्सएप, फेसबुक व इंस्ट्राग्राम पर आए मैसेज और वीडियो की पहले जांच कर लें फिर उसे दूसरों पर भेजें। जरूरत पड़ने पर पुलिस से संपर्क कर इसकी शिकायत करें। उन्होंने कहा कि सोशल साइट्स पर अपराध को रोकने के लिए पुलिस की साइबर टीम लगी हुई है।
दुर्गा प्रतिमा रखने की छूट, नहीं बजेगा डीजे
बघौचघाट। थाना परिसर में मंगलवार को पीस कमेटी की बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधान व सम्मानित लोगों शामिल हुए। इसमें थाना प्रभारी नरेंद्र प्रताप राय ने कहा कि दशहरा में मूर्ति रखने पर किसी प्रकार का रोक नहीं है। किसी भी पंडाल में भोजपुरी अश्लील गाना बजाने पर मूर्ति के सभी सदस्यों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

छोटी प्रतिमाएं रखकर स्वयं करें पूजा
खुखुंदू। दुर्गा पूजा को लेकर स्थानीय थाने में मंगलवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। जिसमें उपस्थित ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सलेमपुर गुंजन द्विवेदी ने कहा कि छोटी दुर्गा प्रतिमाएं रखकर ही दशहरा पर्व मनाएं। डीजे और सांस्कृतिक कार्यक्रम पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। जुलूस भी नहीं निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed