{"_id":"5f5e59a58ebc3e6d317ba7e6","slug":"corona-hospital-open-in-deoria-deoria-news-gkp3654425149","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जिले में हो सकेगा कोविड-19 के गंभीर मरीजों को इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जिले में हो सकेगा कोविड-19 के गंभीर मरीजों को इलाज
विज्ञापन

देवरिया। कोरोना के गंभीर मरीजों को इलाज के लिए गोरखपुर और लखनऊ नहीं जाना पड़ेगा। आस्था ग्रुप की ओर से संचालित वेदांक मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में कोरोना मरीजों का इलाज होगा। शासन के निर्धारित दर पर कोविड-19 रोगियों का इलाज होगा। रविवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
कृषि मंत्री ने जिले के वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. के सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि अस्पताल को एल वन के रूप में स्थापित करने का प्रस्ताव था, लेकिन इसे एल टू और एल थ्री के रूप में संचालित किया जाएगा। देवरिया भी अब उन जिलों में शामिल हो गया जहां एल टू और एल थ्री स्तर का अस्पताल है। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में गंभीर कोविड-19 मरीजें का भी इलाज होगा। इस अस्पताल के संचालित होने से कोरोना मरीजों की जान बचेगी। कोविड-19 के लिए गठित टीम की बैठक नियमित रूप से हो। उन्होंने अस्पताल में सीसीटीवी कैमरा लगाने को कहा, ताकि मरीजों के परिजनों को इलाज की वास्तविक स्थिति की जानकारी मिले। शासन की ओर से निर्धारित दर का पैकेट चार्ट का बोर्ड लगाएं।
डीएम अमित किशोर ने कहा कि इस अस्पताल में सभी फैसिलिटी आवश्यकता अनुरूप उपलब्ध होंगे। किसी तरह की समस्या आए तो उसे जिला प्रशासन को अवगत कराएं, उसका समाधान किया जाएगा। बॉयो मेडिकल वेस्ट को प्राथमिकता के साथ प्रबंधन किए जाने का निर्देश दिया। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अजय शुक्ला ने कहा कि डीएम की पहल पर देवरिया में इस अस्पताल को विकसित किया गया, जहां करीब 80 मरीजों का इलाज एल टू और एल थ्री स्तर का हो सकेगा। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बेहतर इलाज करने और अस्पताल की सफलता की कामना की। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. के सिंह ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान एसीएमओ डॉ. डीवी शाही, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह, अनंत वर्मा, एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह, आईएमए के अध्यक्ष डॉ. रणधीर सिंह आदि मौजूद रहे।