फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Cook crushed to death by BMW car in Basti, family members accused of murder

हिट एंड रन: बस्ती में बीएमडब्लू कार से कुचलकर बावर्ची की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 02 Nov 2024 04:46 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 02 Nov 2024 04:46 PM IST
सार

शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव रखकर परिवार के लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मालवीय रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने कार चला रहे खैर ट्रस्ट के मुतवल्ली रहे भाजपा नेता हमीदुल्लाह उर्फ बब्बू खान के बेटे हनी खान उर्फ अजमतुल्लाह पर एफआईआर दर्ज कर लिया है। काफी मान-मनौव्वल के बाद परिवार के लोग अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।

विज्ञापन
Cook crushed to death by BMW car in Basti, family members accused of murder
दुर्घटना के बाद सड़क जाम करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शहर के त्रिपाठी गली में बृहस्पतिवार रात को भाजपा नेता की बीएमडब्लू कार की चपेट में आकर बावर्ची की मौत होने के बाद जमकर हंगामा हुआ। मृतक के परिवार के लोग जानबूझकर कुचलकर हत्या का आरोप लगाने लगे। काफी संख्या में आरोपी का घर घेर लिए।

विज्ञापन



शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव रखकर परिवार के लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मालवीय रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने कार चला रहे खैर ट्रस्ट के मुतवल्ली रहे भाजपा नेता हमीदुल्लाह उर्फ बब्बू खान के बेटे हनी खान उर्फ अजमतुल्लाह पर एफआईआर दर्ज कर लिया है। काफी मान-मनौव्वल के बाद परिवार के लोग अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के पिकौरा दत्तूराय मोहल्ले के निवासी गोविंद उर्फ रामनाथ पार्टी समारोह में बावर्ची का काम करते थे। गोविंद की पत्नी ज्ञानती देवी ने बताया कि 31 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे खाना खबर टहलने के लिए सड़क पर निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठीक उसी वक्त मोहल्ले के निवासी हनी उर्फ अजमतुल्लाह अपनी बीएमडब्लू कार लेकर तेजी व लापरवाही पूर्वक गलत साइड में आकर पीछे से ठोकर मार दिए, जिससे उसके पति गोविंद उर्फ रामनाथ गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर मोहल्ले व परिवार के लोग पहुंचे तो वह गाड़ी चालक फरार हो गया।


गोविंद को स्थानीय लोग जिला अस्पताल ले गए,जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।  घटना के बाद परिवार के लोग जानबूझकर कुचलकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए बब्बू खान के घर पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। माहौल भांपकर पिता-पुत्र घर से फरार हो गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर परिवार के लोग मालवीय रोड पर प्रदर्शन करने लगे। मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed