फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Convenience: Balkuan main road will now be made CC

सहूलियत : बालकुआं मुख्य मार्ग अब बनेगा सीसी

Sun, 06 Jul 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 06 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Convenience: Balkuan main road will now be made CC
संवाद न्यूज एजेंसी देसही देवरिया। बालकुआं गांव में जर्जर हुए 230 मीटर लंबे मुख्य मार्ग को सांसद निधि से सीसी मार्ग बनाने की 27 जून को स्वीकृति मिल गई है। जल्द इस मार्ग का निर्माण शुरू होगा। इस रास्ते गांव के अलावा क्षेत्र के कई गांवों के लोगों का आवागमन होता है। इस मार्ग की स्वीकृति मिलने पर लोगों ने खुशी जताई है। बालकुआं गांव में मुख्य मार्ग बहुत पहले इंटरलॉकिंग हुआ था। अब मार्ग जर्जर हो चुका है। इस पर राह चलना मुश्किल है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूल आने -जाने वाले बच्चों को होती है।
विज्ञापन

गांव के लोगों की मांग पर भाजपा नेता डॉ. विनय कुमार राव ने सांसद शशांक मणि त्रिपाठी को मांग पत्र सौंपकर इस मार्ग को शीघ्र बनवाने की मांग की थी। इनके प्रस्ताव पर सांसद ने डीएम दिव्या मित्तल को पत्र लिखकर इस मार्ग को सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि योजनांतर्गत बनवाए जाने की बात कही।
विज्ञापन

230 मीटर लंबे इस मार्ग को 21.58 लाख रुपये की लागत से बनवाने की स्वीकृति 27 जून को मिल गई। इस मार्ग का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। इस बात की जानकारी होते ही प्रधान मुकेश राव, सुरेंद्र पांडेय, लखन प्रताप राव, जितेंद्र ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed