{"_id":"6a552bc489f772e20705f43c","slug":"contract-worker-dies-of-electric-shock-while-repairing-fault-deoria-news-c-208-1-deo1011-186796-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फॉल्ट दुरुस्त करने मेें करंट की चपेट में आकर संविदा कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फॉल्ट दुरुस्त करने मेें करंट की चपेट में आकर संविदा कर्मचारी की मौत
Mon, 13 Jul 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
बिजली निगम कर्मी मृतक राहुल पासवान की पत्नी रागिनी रोती बिलखती
पैकौली। ऊसरा बिजली उपकेंद्र के पास एक विद्यालय में बिजली का फाॅल्ट दुरुस्त करते समय सोमवार की दोपहर में संविदा कर्मचारी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सहकर्मियों ने घायल को विद्यालय के वाहन से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
देवरिया कोतवाली क्षेत्र के रामलीला मोहल्ला निवासी राहुल पासवान (30) बिजली निगम में संविदा पर कार्यरत थे। सोमवार को वह ऊसरा बिजली उपकेंद्र के बगल में स्थित एक विद्यालय में खंभे पर खराब हुई केबल को दुरुस्त करते समय अचानक करंट की चपेट में आ गए। यह देख मौके पर मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सहकर्मियों ने उसे आनन-फानन विद्यालय के वाहन से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच बाद मृत घोषित कर दिया। राहुल की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी रागिनी समेत परिवार के अन्य लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
ऊसरा उपकेंद्र के एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि विद्यालय का तार गर्म हो रहा था। फॉल्ट दुरुस्त करने के लिए सुबह करीब 11:30 बजे आधे घंटे का शटडाउन लिया गया था।
पोल पर चढ़कर केबल दुरुस्त करने के बाद शटडाउन वापस कर दिया गया। उसके बाद राहुल नीचे उतरकर फिर कुछ मरम्मत कार्य करने लगे, इसी दौरान हादसा हो गया।