{"_id":"65b55e888f8c4d4eca07df94","slug":"contract-of-balia-minig-in-deoria-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-118220-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ठेका बलिया का, देवरिया में हो रहा बालू का खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ठेका बलिया का, देवरिया में हो रहा बालू का खनन
Sun, 28 Jan 2024 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 28 Jan 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार
भागलपुर के प्रधान ने लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। बलिया जनपद के खैरा गांव के दियारा में बलिया प्रशासन ने बालू खनन का पट्टा सरयू नदी में दिया है। देवरिया जिले के छित्तुपुर गांव के प्रधान ने जिलाधिकारी देवरिया से शिकायत की है कि बलिया का खनन पट्टा है। देवरिया जनपद में ठेकेदार द्वारा खनन किया जा रहा है। संज्ञान लेकर जिलाधिकारी ने राजस्व टीम बरहज को सीमांकन कर खनन रोकने का आदेश दिया है।
बलिया जनपद की बेल्थरा रोड तहसील के खैरा गांव के सरयू घाट पर बलिया प्रशासन की ओर से बालू खनन का पट्टा किया गया। ठेका शिवा इंटर प्राइजेज गोरखपुर को मिला है। खनन पट्टा पांच साल के लिए किया गया है। तीन साल की अवधि बीत चुकी है। बरहज तहसील के छित्तुपुर गांव के प्रधान लाल मोहन प्रसाद ने जिलाधिकारी देवरिया को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया है कि खनन हमारी ग्राम सभा में हो रहा है।
जिलाधिकारी देवरिया ने संज्ञान लेकर बरहज तहसील के राजस्व टीम, नायब तहसीलदार को जल्द से जल्द सीमांकन करने का आदेश दिया है। इसको लेकर शनिवार को राजस्व टीम सरयू नदी के दियारा में पुलिस के साथ पहुंची और सीमांकन किया। सीमांकन के बाद राजस्व टीम ने बलिया जिले के बेल्थरा रोड तहसील के राजस्व टीम से बात की और अगला दिन निर्धारित कर संयुक्त टीम द्वारा सीमांकन किया जाएगा, जिसमें दोनों जिले की राजस्व टीम मौजूद होगी।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार रविंद्र मौर्या ने बताया कि सीमांकन से पता चला है कि खनन देवरिया में हो रहा है। जल्द दोनों जिले की राजस्व टीम की ओर से सीमांकन किया जाएगा।