{"_id":"602810be8ebc3ee947540717","slug":"contract-employee-burnt-due-to-current-deoria-news-gkp38462717","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से संविदा कर्मी झुलसा, पहीं पहुंचे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से संविदा कर्मी झुलसा, पहीं पहुंचे जिम्मेदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट से संविदा कर्मी झुलसा, पहीं पहुंचे जिम्मेदार
देवरिया। सलेमपुर डिवीजन में तैनात एक संविदा कर्मी शनिवार को करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। इस दौरान स्ट्रेचर न मिलने पर संविदा कर्मियों ने हंगामा किया। घटना के बाद कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा, इससे कर्मियों में रोष है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के बतरौली पांडेय निवासी हरेंद्र प्रसाद (28) पुत्र झब्बर प्रसाद सलेमपुर डिवीजन के भटनी उपकेंद्र स्थित बैकुंठपुर फीडर पर संविदा कर्मचारी के रूप में तैनात हैं। वह शड डाउन लेकर बैकुंठपुर चौराहा के समीप ग्यारह हजार केवी पर काम कर रहे थे। इसी बीच अचानक सप्लाई शुरू हो गई और करंट की चपेट में आने से हरेंद्र झुलस गए। आनन-फानन जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। उधर सूचना मिलने पर संविदा कर्मचारी पहुंचे और इलाज कराए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। साथी उसे लेकर गोरखपुर के लिए रवाना हो गए। इस बीच कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा। घटना को लेकर संविदा कर्मियों में रोष व्याप्त है।