{"_id":"64ecdfc098896ac9bb06b6c8","slug":"contaminated-sweets-worth-17-thousand-got-destroyed-deoria-news-c-208-1-deo1002-5470-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 17 हजार की दूषित मिठाइयां कराईं नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 17 हजार की दूषित मिठाइयां कराईं नष्ट
Mon, 28 Aug 2023 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 28 Aug 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन दूषित खाद्य पदार्थों के प्रति सख्त हो गया है। सोमवार को खाद्य सचल दल ने शहर के कई दुकानों पर छापे की कार्रवाई की। इस दौरान 17 हजार की दूषित मिठाइयां नष्ट कराई गई। छह खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे।
सहायक आयुक्त विनय कुमार सहाय ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर आम जनमानस को सुरक्षित मिठाई व अन्य खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए सचल दल ने दुकानों पर छापा मारा है। शहर के भटवलिया रोड सिविल लाइंस के पास परंपरा स्वीट से छेना मिठाई का नमूना लिया गया। स्टेशन रोड पर स्थित माखन भोग मिष्ठान भंडार के परिसर का निरीक्षण कर 20 किलो दूषित सफेद छेना नष्ट करवा दिया गया। बिक्री के लिए रखे गए पनीर, छेना मिठाई का नमूना एकत्रित किया गया। छप्पन भोग स्थित प्रतिष्ठान से भी छेना मिठाई का नमूना लिया गया। सीसी रोड स्थित मद्धेशिया स्वीट्स में गंदगी मिलने पर सुधार के लिए नोटिस दिया गया। शीरा, रसगुल्ला आदि लगभग 50 किलोग्राम मिठाइयों को नष्ट करवाया गया। सभी नमूने विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला प्रेषित किए जा रहे हैं। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम यादव, मानवेंद्र कुमार, घनश्याम वर्मा मौजूद रहे।