फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Container loaded with cattle caught, two smugglers caught

Deoria News: गोवंश लदा कंटेनर पकड़ा, दो तस्कर दबोचे

Mon, 25 Nov 2024 06:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 25 Nov 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
Container loaded with cattle caught, two smugglers caught
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरियारपुर। पुलिस ने रविवार की भोर में वाहन चेकिंग के दौरान करौंदी बार्डर से 30 गोवंश से भरा एक कंटेनर पकड़ लिया। जिसके साथ दो पशु तस्करों को भी हिरासत में ले लिया। पशुओं को सुरक्षित सुकरौली गोशाला तथा पशु तस्करों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय रवाना कर दिया गया।
रविवार की भोर मे पुलिस को मुखबिर ने सूचना दिया कि कंटेनर से गोवंश करौंदी बार्डर के रास्ते बिहार जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाने के उप निरीक्षक अबसार अहमद हमराहियों के साथ करौंदी पुलिस चौकी के पास वाहन चेकिंग करने लगे। इसी दौरान कंटेनर आता दिखाई दिया।
विज्ञापन

पुलिस के चेकिंग के दौरान कंटेनर में गोवंश लदे हुए पाए गए। जिसके बाद पुलिस ने दो तस्करों को भी हिरासत में ले लिया। थाने से पशुओं से भरा कंटेनर सुकरौली गोशाला भेजा गया। जहां पर कंटेनर से 30 गोवंश सुरक्षित उतारे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने पर पूछताछ के बाद दोनों तस्करों चांद उर्फ जुल्फकार पुत्र मोहम्मद अंसार निवासी मंझनपुर थाना मंझनपुर जिला कौशांबी और नसीम पुत्र अली दिराज निवासी रावतपुर थाना कांट जिला शाहजहांपुर को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष कंचन राय ने कहा कि करौंदी में 30 गोवंश से भरा कंटेनर दो पशु तस्करों के साथ पकड़ा गया है। तस्करों के विरुद्ध आवशयक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा गया और गोवंश को सुकरौली गोशाला भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed