फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Construction of underpass stuck due to litigation

Deoria News: मुकदमे के चलते अंडरपास का निर्माण अटका

Sat, 11 Jul 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 11 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Construction of underpass stuck due to litigation
देवरिया। शहर के कसया ढाले पर बनने वाला अंडरपास कानूनी दांवपेच में उलझ गया है। मामला दीवानी कचहरी से लेकर हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। इसके चलते रेलवे ने भी इस परियोजना से अपना ध्यान हटा लिया है।
विज्ञापन

अब सारी उम्मीद इसी क्रॉसिंग पर बनने वाले ओवरब्रिज से है। हालांकि, वह भी अभी किंतु-परंतु में अटका है। पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि सेतु निगम की तरफ से उपलब्ध कराए गए डिजाइन की खामियों को दूर कराया जा रहा है।
विज्ञापन

देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के पास ही कसया ढाला है। इस ढाले से रोजाना 40 से अधिक ट्रेन और मालगाड़ी गुजरती है। सुबह से देर रात तक ढाला उठता-गिरता रहता है। सुबह, दोपहर और शाम को यहां लंबा जाम लगता है। न सिर्फ शहर के बल्कि भिखमपुर रोड के जरिये बिहार जाने-आने वालों को यहां जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम लोगों की इस दुश्वारी को देखते हुए ही पूर्वोत्तर रेलवे की तरफ से अंडरपास बनाने की मंजूरी दी गई थी। इसके लिए कार्यदायी एजेंसी का नाम भी तय कर दिया गया था। उसके बाद बगल के लकड़ी हट्टा के चार लोगों ने जमीन को लेकर दीवानी कचहरी और फिर हाईकोर्ट में मुकदमा दाखिल कर दिया।

करीब एक साल का वक्त गुजर जाने के बाद भी इस मुकदमे का निस्तारण नहीं हो पाया। अब रेलवे के अफसरों का कहना है कि जब तक मुकदमा खत्म नहीं हो जाता, अंडरपास का मामला आगे नहीं बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed